बाथरूम में छिपा बैठा था 5 फीट लंबा मगरमच्छ, देखते ही पूरे परिवार के उड़े होश फिर...

नई दिल्ली। उत्तराखंड के रिहायशी इलाके से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल यहां एक घर के बाथरूम में परिवार को 5 फीट लंबा मगरमच्छ मिला है। जिसके बाद से पूरे इलाके के लोग डरे हुए हैं। घर में मगरमच्छ को देखते ही पूरा परिवार काफी डर गया और जोर जोर से चिल्लाने लगा। सबने मगरमच्छ को भगाने की काफी कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

Recommended Video

    Uttarakhand बाथरूम में बैठा था 5-Foot लंबा Crocodile, देखते ही Family के उड़े होश | वनइंडिया हिंदी
    बाथरूम में छिपा था मगरमच्छ

    बाथरूम में छिपा था मगरमच्छ

    इस घटना का वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। मामला उत्तराखंड (Uttrakhand) के सितारगंज शहर का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना के बारे में जानकर हैरानी जता रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये मरमच्छ घर के बाथरूम में शनिवार की रात छिपा हुआ पाया गया था। परिवार ने मगरमच्छ को देखते ही चीखना शुरू कर दिया, जिसके बाद पड़ोस में रहने वाले लोग भी इस घर में आ गए।

    वन विभाग की टीम मदद के लिए आई

    वन विभाग की टीम मदद के लिए आई

    थोड़ी देर बाद ही घर में काफी लोगों की भीड़ जुट गई। सभी ने मगरमच्छ को भगाने की पूरी कोशिश की लेकिन मगरमच्छ जाने का नाम नहीं ले रहा था। घटना की वायरल तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मगरमच्छ बाथरूम की बाल्टियों के पास आराम कर रहा है। बाथरूम में इस दौरान अंधेरा देखा जा सकता है। जब भीड़ मगरमच्छ को यहां से भगाने में सफल नहीं हो पाई तो वन विभाग को मदद के लिए सूचना दी गई। इसके बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मगरमच्छ को सुरक्षित यहां से निकाला गया।

    मगरमच्छ को जंगल में छोड़ा गया

    मगरमच्छ को जंगल में छोड़ा गया

    बाद में मगरमच्छ को सुरई जंगल में छोड़ दिया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि मानसून में भारी बारिश होने के कारण मगरमच्छ आसपास के घरों में घुस जाते हैं। इससे पहले बीते साल भी ऐसी ही एक घटना देखने को मिली थी। तब मगरमच्छ गुजरात की सड़क पर भारी बारिश के दौरान आ गया था। उस वक्त वहां बाढ़ जैसी स्थिति थी। इस घटना में मगरमच्छ ने गली में घूमने वाले कुत्ते पर हमला कर दिया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

    कोरोना महामारी के बीच मुंबई की मीठी नदी पर दिखा हिरणों का झुंड, देखें ये खूबसूरत Video

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+