गजब की सनक, गुस्सा शांत करने के लिए शरीर पर गुदवाती है सांप, बिच्छू के Tattoo
गजब की सनक, गुस्सा शांत करने के लिए शरीर पर गुदवाती है सांप, बिच्छू के Tattoo, 6 महीने में बनवा चुकी 70 टैटू
नई दिल्ली। टैटू बनवाना अब फैशन बन गया है। लोग शरीर के अलग-अलग हिस्सों में टैटू बनवाते हैं। कुछ लोग को अपना मैसेज देने के लिए टैटू बनवाते हैं तो कुछ लोग ट्रेंड में शामिल होने के लिए टैटू बनवाते हैं, लेकिन भोपाल की 27 साल की एक लड़की अपने गुस्से को शांत करने के लिए टैटू बनवाती है। अब तक वो अपने शरीर पर 70 से ज्यादा टैटू गुदवा चुकी हैं।

टैटू से शांत करती हैं गुस्सा
भोपाल की रहने वाली ये लड़की अपने गुस्से को कंट्रोल करने के लिए टैटू गुदवाती है। भोपाल के पुराने शहर इलाके में रहने वाली इस लड़की को जब भी गुस्सा आता है, वह टैटू बनवाने पहुंच जाती है। 6 महीने में उसने अपने शरीर पर 70 से ज्यादा टैटू बनवा लिए हैं। हाथ, पैरों , गर्दन, पीठ, कमर और शरीर के दूसरे हिस्सों पर इसने अजीबों-गरीब डिजाइन के टैटू बनवा लिए हैं।

टैटू के डिजाइन
लड़की अपने शरीर पर सांप, बिच्छू, बंदूक, चाकू, मकड़ी जैसी चीजों के डिजाइन गुदवा रही है। उसके टैटू के डिजाइन देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। उसने अपने पूरे शरीर पर ये टैटू बनवा लिया है। बेटी की हालत देखकर परिवार वाले भी परेशान हैं। उन्होंने लड़की का इलाज मनोचिकित्सक से शुरू किया। काउंसलिंग के दौरान लड़की ने खुद माना कि वो जो कर रही है वो गलत हैं, लेकिन वो ये सब आवेश में आकर करती है। उसे टैटू बनवाने के दौरान होने वाले दर्द से खुद के होने का अहसास होता है।

डॉक्टर कर रहे हैं इलाज
लड़की का इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना है कि लड़की की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं है। हालांकि स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है, लेकिन जिस तरह से उसकी टैटू को लेकर सनक हैं, उसे देखकर उसकी हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है। वो अपने गुस्से को दर्द से कम करना चाहती है। डॉक्टर ने परिवार को भी कई सलाह दी है, ताकि लड़की की हालात में जल्दी सुधार हो सके।
टैटू का ऐसा शौक की बॉडी को बना लिया शतरंज का बोर्ड, 848 चौकोर खाने बनवाकर बन गया वर्ल्ड चैंपियन












Click it and Unblock the Notifications