टैटू का ऐसा शौक की बॉडी को बना लिया शतरंज का बोर्ड, 848 चौकोर खाने बनवाकर बन गया वर्ल्ड चैंपियन
टैटू का ऐसा शौक की बॉडी को बना लिया शतरंज का बोर्ड, 848 चौकोर खाने बनवाकर बन गया वर्ल्ड चैंपियन
नई दिल्ली। कुछ लोग दुनिया में ऐसे होते हैं, जो अपने शौक को पूरा करने के लिए कुछ भी करने से पीछे नहीं हटते, भले ही दुनिया उसे पागलपन कहे, लेकिन ये बिना दुनिया की फ्रिक किए ये लोग अपने शौक को पूरा करने में जुट जाते हैं। ऐसे ही एक शौक ने अमेरिका के मैट गॉन को विश्व विजेता बना दिया। मैट गॉन ने कुछ ऐसा किया कि उसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया।

टैटू की दीवानगी
मैट गॉन को टैटू बेहद पसंद हैं। अपने इस शौक को उसने नया नजरिया दिया और पूरे शरीर पर खास डिजाइन के साथ टैटू बनवाय़ा। मैट ने अपने शरीर पर शतरंग की तरह चौकोर खाने बनवाए। अगर उसे देखें तो वो दिकने में शतरंग की बोर्ड की तरह लगता है, लेकिन अपने शरीर पर 848 शतरंग के चौकोर खाने बनवाकर उसने गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया।

शरीर पर बनवाए 848 चौकोर खाने
मैट गॉन ने टैटू के प्रति अपने प्रेम के चलते अपना नाम गिनीज बुक में दर्ज करवा लिया। मैट गॉन ने अपने पूरे शरीर पर इतने चौकार टैटू बनवा डाले कि उनकी बॉडी ही चेस बॉर्ड दिकने लगी। उनके शरीर पर सबसे ज्यादा 848 चौकोर टैटू था, जिसके कारण उनका नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया है।

बेतहाशा दर्द सहकर बनवाई टैटू
मैट ने कहा कि भले ही लोगों को ये अजीब लगता है, लेकिन इन टैटू को बनवाने के लिए असीम दर्द सहा है। मैट के शरीर का कोई भी हिस्सा अब बचा नहीं है, जहां टैटू न हो। हालांकि मैट अब भी टैटू बनवाने में जुटे है। न केवल शतरंग के चौकोर बॉक्स बल्कि उसने अपनी शरीर पर कई देशों के नक्शे, उनके झंडे , लोगों जैसी कई डिजाइन बनवाई है। आंख के भीतर तक मैक ने टैटू गुदवा लिया है। न केवल शरीर बल्कि मैक ने जीभ, पुतलियों और नाक का टैटू बनवाना , जिसमें उसे असीम दर्द सहना पड़ा। अब मैट बेहद खुश है, क्योंकि अब अपने टैटू की वजह से वर्ल्ड फेमस हो गए हैं। .
लाइव Video में बंदर ने उठा दी लड़की की ड्रेस, शरारत देख लोटपोट हो जाएंगे आप












Click it and Unblock the Notifications