स्किपिंग रोप से साइकिल पर लड़की ने किया खतरनाक स्टंट, वीडियो देख चकराया लोगों का सिर
वायरल वीडियो में लड़की साइकिल पर स्किपिंग रोप से स्टंट कर रही है। वीडियो देखने में काफी खतरनाक लग रहा है। लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

कई लोगों को साइकिल में स्टंट करने का बेहद शौक होता है। ऐसे कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, जिनमें लोग अलग-अलग तरीकों से साइकिल चलाते हैं। इन दिनों वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की साइकिल चलाते चलाते डांस कर रही है। ये वीडियो देखने में जितना मजेदार लग रहा है, उतना ही डरावना भी है।

साइकिल चलाते हुए स्किप कर रही लड़की
साइकिल पर स्टंट कर रही इस लड़की के सोशल मीडिया पर 7 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वीडियो की शुरुआत हाइवे पर साइकिल पर स्टंट करने के साथ होती है। लड़की स्किपिंग रोप से साइकिल चलाते चलाते स्किप भी करती है।
जमकर वायरल हुआ वीडियो
साइकिल पर लड़की के स्टंट का ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 5 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। लोग लड़की को इतनी स्मूदली साइकिल चलाता देख काफी चौंक रहे हैं। वहीं कई लोग इस बात से घबराए हुए हैं कि ऐसा करने से कोई चोट भी लग सकती है।

'ये बेहद खतरनाक हो सकता है'
कई लोगों ने स्किपिंग रोप को देखकर कहा कि ये रस्सी साइकिल पर फंस भी सकती है। और ये बेहद खतरनाक हो सकता है। एक यूजर ने वीडियो पर रिएक्ट करते हुए कहा कि ये साइकिल स्किपिंग काफी अलग है। कई लोगों ने वीडियो देख काफी शॉकिंग रिएक्शन दिए हैं।

पहले भी वायरल हुआ साइकिल वाला वीडियो
बताते चलें कि ऐसा ही एक वीडियो आईपीएस अधिकारी ने भी शेयर किया था, जिसमें एक शख्स सिर पर सामान का बोझा लिए साइकिल चला रहा है। शख्स का गजब टैलेंट शेयर करने से अधिकारी भी खुद को रोक नहीं सके और फैंस के साथ ये वीडियो शेयर कर डाला। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications