तीसरी मंजिल पर गर्दन के बल रेलिंग से लटकी बच्ची, दो युवकों ने बचाई जान

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर दुर्घटना का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल इस वीडियो में एक छोटी बच्ची तीसरे फ्लोर से लटकती दिख रही है। ये घटना भी आपको साधारण लग सकती है। लेकिन दरअसल बच्ची जिस तरह गर्दन से लटककर झूल रही है वो डरावना है। बच्ची की गर्दन रेलिंग में फंसी हुई है और शरीर नीचे लटक रहा है।

दो युवकों ने बचाई बच्ची की जान

दो युवकों ने बचाई बच्ची की जान

घटना साउथ वेस्ट चीन के योनलांग काउंटी की है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवक किसी तरह दीवार पर चढ़कर बच्ची तक पहुंचे और उसकी उलझी हुई गर्दन की निकाला। वीडियो इतना डरावना है कि बच्ची की हालत के बारे में सोचकर ही रूह कांप जाती है। खबर है कि बच्ची को बचाकर नीचे उतरे युवकों के लिए नीचे खड़ी भीड़ ने जोरदार तालियां बजाईं और उन्हें सचमुच का हीरो बताया।

बाल-बाल बची बच्ची

बाल-बाल बची बच्ची

बच्ची जिस तरह लटकती दिख रही है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसकी नाजुक गर्दन पर कितना अधिक खिंचाव आया होगा। हालांकि बच्ची ऐसी हालत में कैसे पहुंची ये अभी तक मालूम नहीं हुआ है। लेकिन थोड़ी देर और अगर उस तक मदद नहीं पहुंचाई जाती तो उसे बचा पाना संभव नहीं था।

जब एस्किलेटर से नीचे जा गिरी 2 साल की बच्ची

जब एस्किलेटर से नीचे जा गिरी 2 साल की बच्ची

बच्चे कई बार ऐसी घटनाओं का शिकार होते रहे हैं। हाल ही में बेंगलुरु के एक मेट्रो स्टेशन पर ऐसा ही हादसा हुआ जब एक मेट्रो स्टेशन की ओर जा रहे बच्ची के दादा ने उसे गोद में लिया हुआ था। अचानक एस्किलेटर पर चढ़ते हुए बच्ची उनकी गोद से नीचे जा गिरी। बाद में बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया और अभी उसका इलाज जारी है। घटना का वीडियो काफी भयावह है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+