बेबी हिप्पो को जिराफ ने किया प्यार, तो लोगों को याद आ गई 'मेडागास्कर' फिल्म, देखें Video
बेबी हिप्पो को जिराफ ने किया प्यार, तो लोगों को याद आ गई 'मेडागास्कर' फिल्म, देखें Video
Baby Hippo and Giraffe: सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों के प्यारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। वहीं अब हिप्पो और जिराफ की प्यारी हरकत का वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर लोगों को मशहूर एनिमेशन फिल्म मेडागास्कर के कार्टून कैरेक्टर की याद आ गई।

जानें क्यों आई इस फिल्म की याद
अगर आप एनिमेटेड फिल्मों और कार्टून चरित्रों के फैन है तो आपने मेडागास्कर मूवी को जरूर देखा होगा। यह एरिक डार्नेल और टॉम मैकग्राथ द्वारा निर्देशित एक कंप्यूटर-एनिमेटेड सर्वाइवल कॉमेडी फिल्म है। जिसके मेन कैरेक्टरएक शेर और एक जेबरा जो बहुत अच्छे दोस्त हैं, एक जिराफ़ और एक दरियाई घोड़े से उसे प्यार हो जाता है।

मेलमैन और ग्लोरिया की प्रेम कहानी की याद दिला रहा
बेबी हिप्पो और जिराफ़ के मिलन को दिखाने वाला एक वीडियो लोगों को मेडागास्कर एनिमेशन फिल्म के मेलमैन और ग्लोरिया की प्रेम कहानी की याद दिला रहा है।

हिप्पो के बच्चे को प्यार से जिराफ ने किया प्यार
दरअसल, इस वीडियो में पिजरें में बंद जिराफ बाहर खड़े हिप्पो के बच्चे को प्यार से चुंबन लेता हुआ नजर आ रहा है। एक यूजर ने ट्विटर पर इस प्यारे से वीडियो को शेयर करते हुए लिखा "आपके दिन को रोशन करने के लिए कुछ खास।" इस प्यार से भरे वीडियो को क्रेडिट श्रेय जॉय सीनियर नाम के एक यूजर को दिया गया है।
Something to brighten your day.. 😊
🎥 IG: joey.senior pic.twitter.com/zuCtneCFcv
— Buitengebieden (@buitengebieden) October 21, 2022
वीडियो ने जीता लोगों का दिल
वायरल वीडियो में एक बेबी हिप्पो को पिंजरे के पास आते हुए दिखाया गया है जिसमें जिराफ रहते हैं। एक जिराफ अपनी गर्दन को छोटे हिप्पो की ओर झुकाता है। दोनों फिर अपनी नाक छूते हैं और सबसे अच्छे दोस्त लगते हैं। शेयर किए जाने के बाद से वीडियो को 30 हजार बार अधिक लाइक और 8.2 लाख बार देखा जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications