अपने आप समुद्र किनारे पहुंची 14 फीट की 'दैत्याकार मछली', फुटबाल जैसी आंखों ने उड़ाई लोगों की नींद
नई

14 फीट लंबा था
स्कारबोरो बीच पर मिले जीव की लंबाई 14 फीट थी। उसको देखते ही सबकी हालत खराब हो गई। वो बीच पर पड़ा हुआ था और वो हिल भी नहीं रहा था। लोगों को सबसे ज्यादा परेशान उसकी आंखें कर रही थीं, जो फुटबाल की तरह बड़ी-बड़ी थीं। उसको देखने पर ऐसा लग रहा था, जैसे वो लोगों को घूर रही हों। बाद में प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई और एक टीम वहां पर जांच के लिए पहुंची।

हाथ भी टूट गए
जीव वैज्ञानिकों के मुताबिक वो स्क्विड नाम का जीव है, जो पानी में रहता है। जब वो लोगों को दिखा तो वो मर चुका था, लेकिन अभी तक उनकी मौत की वजह पता नहीं चल पाई है, फिलहाल विशेषज्ञ उसकी जांच कर रहे। मामले में जीव वैज्ञानिक माइक वेक्चिओन ने बताया कि उस स्क्विड की अधिकांश त्वचा खराब हो गई है और उसके कुछ हाथ भी टूट गए हैं। हो सकता है ये सब समुद्र किनारे की चट्टानों से टकराने की वजह से हुआ हो।

क्या जहाज से हुई टक्कर?
आशंका ये भी जताई जा रही कि बदकिस्मती से जीव उथले पानी में चला गया हो और वहां उसकी किसी जहाज से टक्कर हुई। उन्होंने आगे बताया कि स्क्विड खाने के लिए शाम के वक्त उथले पानी में चले जाते हैं, जबकि दिन में वो गहरे पानी में रहते हैं। ऐसे में जहाज की टक्कर वाली थ्योरी को ज्यादा बल मिल रहा है।

3280 फीट नीचे है बसेरा
इससे पहले बीच पर एक और स्क्विड मिला था, जो 11.5 फीट का था। ऐसे में ये वाला काफी ज्यादा बड़ा है। वैसे एक बड़ा स्क्विड 20 फीट लंबा हो सकता है, लेकिन ऐसे बहुत कम ही देखने को मिलते हैं। आमतौर पर ये समुद्र की सतह से 1640 फीट से लेकर 3280 फीट तक ठंडे पानी में रहते हैं। उनकी बड़ी-बड़ी आंखें उन्हें गहराइयों में देखने में मदद करती हैं।

जब मिली श्रापित मछली
अभी हाल ही में चिली में कुछ मछुआरों के हाथ श्रापित मछली लगी थी। जिसे किंग ऑफ हेरिंग्स भी कहा जाता है। 16 फीट की ये मछली समुद्र में 200-1000 मीटर की गहराई में पाई जाती है। शुरू में मछुआरों को लगा कि ये मछली उन्हें मालामाल बना देगी, लेकिन जब वो उसे लेकर किनारे पर पहुंचे तो लोगों के होश उड़ गए।












Click it and Unblock the Notifications