Watch Video: छत फाड़कर बाहर निकला खतरनाक अजगर, दुकान के ट्रायल रूम में मची भगदड़!
नई दिल्ली, 16 फरवरी। अगर आप भी किसी कपड़े की दुकान में शॉपिंग का मूड बना रहे हैं तो एक बार इस खबर को जरूर पढ़ लें। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानने के बाद आप दुकान या मॉल के ट्रायल रूम में कपड़े चेंज करने से पहले 10 बार सोचेंगे। अगर आप ये सोच रहे हैं कि मामले स्पाई कैमरे का है तो जनाब जरा ठहरिए, इस बार ट्रायल रूम में कोई जासूसी कैमरा नहीं बल्कि एक विशालकाय अजगर मिला है। इस घटना से संबंधित सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अजगर को देख लोग दंग रह गए।

वायरल हुआ वीडियो
वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है, जो अब आग की तरह इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में देखा जा सकता है कि एक स्नेक कैचर ट्रायल रूम की छत की फॉल सीलिंग में छिपे अजगर को बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है। अजगर इतना बड़ा और भारी होता है कि उसे निकालते समय पूरी फॉल सीलिंग ही टूट जाती है। इस बीच अजगर की खबर सुन दुकान में हड़कंप मच जाता है, लोग बाहर की ओर भागने लगते हैं।

फॉल सीलिंग में कैसे पहुंचा अजगर?
इतना बड़ा अजगर ट्रायल रूम की फॉल सीलिंग में कैसे पहुंचा इसका तो पता नहीं चल पाया, लेकिन उसे बाहर निकालते समय वो दुकान छोड़ने की मूड में बिल्कुल भी नहीं लग रहा था। उसे पसंद नहीं था कि कोई उसकी जगह से उसे बाहर निकाली। यही वजह थी कि अजगर ने कई बार स्नेक कैचर पर ही जानलेवा वार कर दिया। स्टोर का परमानेंट मालिक बनने का सपना देख रहे अजगर को जब जबरन बाहर निकाला गया तो वह भड़क उड़ा। वीडियो में उसके गुस्से को साफ देखा जा सकता है।

कई बार किया शख्स पर हमला
स्नेक कैचर ने पहले अजगर को पूंछ से पकड़कर छत से बाहर निकाला, लेकिन उसे काबू करना अभी भी काफी मुश्किल हो रहा था। कई बार अजगर ने शख्स को काटने की कोशिश की। ट्रायल रूम में अजगर को देखे जाने के बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। जब रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची तो वहां का मंजर देखकर अधिकारी भी हिल गए। पायथन (अजगर) इस कदर भड़का हुआ नज़र आ रहा था मानों किसी ने उसकी कच्ची नींद तोड़ दी हो।

'नए आउटफिट्स ट्राई कर रही थी'
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने वाला हर यूजर दंग है, लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो को अब तक 17 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, वहीं हजारों की संख्या में लोग कमेंट कर रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए सुशांत नंदा ने मजाकिया कैप्शन में लिखा, 'लगता है वह इस कपड़े की दुकान के ट्रायल रूम में कुछ नए आउटफिट्स ट्राई कर रही थी...'। इंटरनेट पर उनके इस कैप्शन पर भी लोग खूब मजे ले रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया था।

अजगर को लग सकती है चोट
हालांकि वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने अगजर के रेस्क्यू के तरीके पर भी सवाल खड़ा कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कहा कि जिस बेरहमी से स्नेक कैचर अजगर को बाहर निकाल रहा है, उससे पायथन को कितनी तकलीफ और चोट आई होगी। वहीं कुछ यूजर ने स्नेक हुक का इस्तेमाल न करने पर भी शख्स को हीरोपंती नहीं दिखाने की सलाह दी है। एक यूजर ने लिखा, 'क्यों ये बचावकर्मी यह सब करते हुए सांप के हुक का इस्तेमाल नहीं करते हैं और बेवजह वीरता का प्रदर्शन करते हैं, जिससे कई बार उन्हें ही अस्पताल के चक्कर काटने पड़ते हैं।'
यह भी पढ़ें: आखिर क्यों इस देश में नहीं हैं एक भी सांप? मान्यता- कड़ी तपस्या के बाद संत ने समुद्र में भेज दिए थे सारे नाग












Click it and Unblock the Notifications