Video: जब बाघ और विशालकाय अजगर का हुआ आमना-सामना, जानें किसे भागकर बचानी पड़ी जान

नई दिल्ली। आपने अक्सर टीवी या इंटरनेट पर शेर, बाघ, तेंदुए या अन्य खूंखार जानवरों के वीडियो देखे होंगे। जंगल में अक्सर ऐसे जानवरों का सामना सांप या अजगर से होता रहता है लेकिन बाघ सहित कई जानवर ऐसे सरीसृप जीवों से दूर रहने में ही अपनी भलाई समझते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है जिसमें बाघ का सामना एक विशालकाय अजगर से हो जाता है। दोनों खतरनाक जंगली जानवरों का यह वीडियो अब इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है।

अजगर को देख बाघ की हालत खराब

अजगर को देख बाघ की हालत खराब

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बाघ का अजगर से सामना हो गया। दरअसल, वीडियो वायरल होने की वजह यह है कि जिस बाघ को देखकर इंसानों की हालत खराब हो जाती है वही बाघ रास्ते में बैठे एक अजगर से डर गया। बाघ अपनी जान बचाते हुए रास्ता बदल लेता है और दूर से ही अजगर को देखता रहता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाघ जंगल में घूम रहा था तभी उसके रास्ते में एक विशालकाय अजगर आ जाता है।

जंगल के राजा के सामने आया अजगर

जंगल के राजा के सामने आया अजगर

अपने रास्ते घूम रहे बाघ ने पहले तो अजगर को काफी देर तक देखा फिर उसके आस-पास चक्कर लगाने लगता है। इस दौरान बाघ को अजगर से डर भी लग रहा था कि कहीं वह अजगर उस पर हमला ना कर दे। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही बाघ अजगर के पास जाता है अजगर अपना मुंह बाघ की ओर घुमा लेता है। इसके बाद को ऐसा लगता है कि बाघ की हालत और खराब हो गई है, इस बीच वह अपनी जान बचाकर रास्ता बदल लेता है।

सुशांत नंदा ने शेयर किया वीडियो

सुशांत नंदा ने शेयर किया वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल बाघ और अजगर के इस वीडियो को पूराना बताया जा रहा है लेकिन अब यह खूब वायरल हो रहा है। दो साल पहले इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पहली बार देखा गया था। अब इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर सुशांत नंदा ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में सुशांत नंदा ने लिखा है कि टाइगर ने अजगर के लिए अपना रास्ता छोड़ दिया।

बाघ ने नहीं लिया अजगर से पंगा

बाघ ने नहीं लिया अजगर से पंगा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक वीडियो कर्नाटक के नागरहोल नेशनल पार्क एंड टाइगर रिजर्व का है जहां 2 साल पहले यह शूट किया गया था। वीडियो में बाघ की चतुराई को देखकर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, अगर बाघ रास्ते में आराम फरमा रहे अजगर से पंगा लेता तो जाहिर है कि उसकी जान को ज्यादा खतरा था। क्योंकि अगर बाघ एक बार अजगर के कुंडली में फंस जाता तो वहां से उसकी जान ही आजाद हो सकती थी।

वीडियो से मिलती है यह सीख

इस वीडियो को सुशांत ने 21 जुलाई की सुबह पोस्ट किया था, जिसे खबर लिखे जाने तक 65 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं वहीं, 4 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। अब तक इस वीडियो को 760 लोग रीट्वीट भी कर चुके हैं। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। साथ ही तमाम यूजर्स इस वीडियो पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, बहुत ही अच्छा वीडियो है, यह पशु मित्रों के बीच बहुत अच्छी समझ को दर्शाता है जो हम इंसानों को सीखने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: बिहार में कोरोना फैलने को लेकर केंद्रीय टीम ने नीतीश सरकार को किया सावधान, दी टेस्टिंग बढ़ाने की सलाह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+