Video: आधी रात को अपने-आप चलने लगा अस्पताल के बाहर रखा स्ट्रेचर

अर्जेंटीना के एक हॉस्पिटल में भूत नजर आया। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में भूत कैद हो गया, जिसे देखने के बाद किसी के भी होश उड़ जाए।

नई दिल्ली। भूत-प्रेत को लेकर आपने कई कहानियां सुनी होगी। कई बार ऐसे वीडियो भी देखें होंगे जिसमें भूत होने का दावा किया जाता है, लेकिन आज जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे है उसे देखने के बाद आप न चाहते हुए भी इन सब पर यकीन करने लगेंगे।

 Ghost seen driving stretcher in hospital, Watch horrible video

अर्जेंटीना के एक हॉस्पिटल में भूत नजर आया। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में भूत कैद हो गया। भूत की हरकते कैमरे में कैद हो गई, जिसे देखने के बाद किसी के भी होश उड़ जाए। वीडियो में कई बार भूत दिखाई देता है। अर्जेंटीना के रोडेरियो में स्थित प्रोविंसियल अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में भूत की डरावनी हरकतें कैद हो गई। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अस्पताल के बाहर रखा स्ट्रेचर अपने आप अपनी जगह से हिलता हुआ दिखाई देता है।

ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार होता है। आखिर में स्ट्रेचर घास में जाकर पलट कर गिर जाता है। कुछ समय बाद स्ट्रेचर अपनी जगह से दोबारा हिलने लगता है। देखकर ऐसा लगता है मानो कोई पूरी ताकत से उसे हिला रहा हो। इस वीडियो को देखने के बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने पहले कभी इस तरह की घटना नहीं देखी है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग इसे भूत का वीडियो बता रहे है, लेकिन हम इस वीडियो के प्रमाणिकता का दावा नहीं करते और न ही किसी तरह का अंधविश्वास फैलाना चाहते हैं। देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+