Video: स्वीमिंग पूल में नहा रहे थे बच्चे,साथ में तैरता दिखा विशालकाय अजगर, वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Video: स्वीमिंग पूल में नहा रहे थे बच्चे साथ में तैरता दिखा विशालकाय अजगर, वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

नई दिल्ली, 5 अप्रैल। सोशल मीडिया पर अक्सर हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते रहते है। आपने भी कई खतरनाक, डरावने वीडियो देखें होगे, लेकिन इन दिनों एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्वीमिंग पूल में बच्चों के बीच विशालकाय अजगर पहुंच गया। जहां एक सांप या छोटे से अगर को देखकर सबकी सिट्टी पिट्टी गुम हो जाती है, वहां स्वीमिंग पूल में बच्चों के बीच लंबे , भारी भरकम अजगर को देख सोचिए लोगों की हालत क्या होगी।

स्वीमिंग पूल में बच्चों के साथ अजगर

स्वीमिंग पूल में बच्चों के साथ अजगर

सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे, लेकिन आप ये देखकर हैरान रह जाएंगे कि स्वीमिंग में खेल रहे बच्चों को इस अजगर से जरा भी डर नहीं लगता। अजगर तो कुछ सेकेंड में ही ताकतवर से ताकतवर इंसान की जान ले लें, उसे देखकर बच्चे जरा भी नहीं डरते हैं।

वायरल हो रहा वीडियो

वायरल हो रहा वीडियो

इंस्टाग्राम पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ बच्चे स्वीमिंग में मस्ती कर रहे हैं। आसपास उनके पैरेंट्स भी खड़े हैं। पानी में बच्चों के बीच एक बड़ा सा अजगर है, जो स्वीमिंग पूल में चारों ओर चक्कर लगा रहा है। बच्चे उससे डरने के बजाए उसे पकड़े की कोशिश करते हैं। उसकी पूंछ पकड़ने की कोशिश करते हैं। वहीं अजगर भी बिना किसी बच्चे को नुकसान पहुंचाए चुपचाप पानी में तैरता दिख रहा है। आपको बता दें कि कई देशों में अजगर को पालतू बनाकर घर में रखने का फैशन है। वीडियो में दिख रहा अजगर भी किसी का पालतू ही लग रहा है।

 लाखों लोगों ने देखा

लाखों लोगों ने देखा

इस वीडियो को इंस्टाग्राम के rhmsuwaidi आईडी से पोस्ट किया गया। वीडियो मात्र 13 सेकेंड का है, जिसे 1 लाख 64 जहार से अधिक लोग देख चुके हैं। लोग इसे लाइक्स कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ इसे देखकर हैरान है तो कुछ लोगों को मजा भी आ रहा है। हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है। हाल ही में एक वीडियो और वायरल हुआ था, जहां एक विशाल अजगर एक खाली जगह पर लेटा हुआ है और एक छोटी सी बच्ची अजगर के ऊपर बैठी हुई खेल रही है। वीडियो में दिख रही बच्ची को अजगर से थोड़ा सा भी डर नहीं रह रहा है। अजगर भी बच्ची को परेशान नहीं करता। वो चुपचाप जमीन पर लेटा है। वीडियो देखकर आप दंग रह जाएंगे। हालांकि ऐसा करना खतरनाक है। अजगर खतरनाक जानवर हैं, जो चंद सेकेंड में किसी की भी जान ले सकता है।

गजब का शौक: शख्स ने लगवा ली Covid वैक्सीन की 90 डोज, वजह जानकर दंग रह जाएंगे

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+