गजब का शौक: शख्स ने लगवा ली Covid वैक्सीन की 90 डोज, वजह जानकर दंग रह जाएंगे
गजब का शौक: शख्स ने लगवा ली Covid वैक्सीन की 90 डोज, वजह जानकर दंग रह जाएंगे
नई दिल्ली। कोरोना महामारी( Coronavirus) ने दुनियाभर को अपनी चपेट में लिया और अब तक सबसे बड़ी त्रासदी बन गई। लाखों लोगों की जान इस महामारी ने ले ली। कोरोना वैक्सीन की खोज से थोड़ी राहत दी, जिसके बाद लोगों ने इस कोविड 19 बीमारी से खुद को सुरक्षित रखने के लिए कोरोना वैक्सीन की डोज ली। अलग-अलग वैक्सीन के हिसाब से और कोरोना वायरल के म्यूटेंट के हिसाब से सिंगल डोज, डबल डोज और अब बूस्टर डोज वैक्सीन की सालह दजी गई है, लेकिन जर्मनी में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह गया।

कोरोना वैक्सीन की 90 डोज
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक जर्मनी में रहने वाले इस शख्स ने कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज नहीं बल्कि करीब 90 डोज ले ली। 60 साल का ये शख्स जब 91वें वैक्सीन शॉर्ट्स के लिए वैक्सीन सेंटर पर पहुंचा था तब वो रंगे हाथों पकड़ा गया और तब जाकर उसकी पोल खुली। आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये शख्स बार-बार कोरोना वैक्सीन की डोज क्यों ले रहा था। इसकी वजह जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। जर्मनी के सैक्सनी की रहने वाले इस शख्स ने अब तक कोरोना वैक्सीन की 90 डोज ले ली और अगले शॉर्ट्स के लिए वो एडिनबर्ग के एक वैक्सीनेशन सेंटर की लाइन में लगा था। इसी दौरान उसकी पोल खुल गई और उसे पकड़ लिया गया।

क्यों लगवाए 90 डोज
दरअसल वैक्सीन की 90 डोज ले चुका ये शख्स फर्जी वैक्सीन सर्टिफिकेट जमा करने का काम कर रहा था। वो वैक्सीन की डोज लेकर फर्जी सार्टिफिकेट जमा कर रहा था और फिर उन फेक सार्टिफिकेट को वो उन लोगों को बेच देता था जो खुद वैक्सीन नहीं लगवाना चाहते थे।x

कर रहा था फर्जी वाड़ा
दरअसल कोरोना वैक्सीन को कई जगहों पर अनिवार्य कर दिया गया है, ऐसे में वो लोग जो वैक्सीन का विरोध कर रहे हैं या वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं वो इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। हालांकि कोरोना वैक्सीन की 90 डोज ले चुके शख्स की सेहत पर इसका क्या असर पड़ा रिपोर्ट में इस बारे में बहुत कुछ नहीं बताया गया है।












Click it and Unblock the Notifications