Funny Post: 'पता पूंछने के 5 और पते तक पहुंचाने के 10 रुपये...' वायरल पोस्ट पढ़ने के बाद नहीं रुकेगी हंसी
Viral post: बीते दिनों रिक्शे पर लिखे मैसेज के वायरल होने के बाद अब ट्विटर पर एक पोस्ट खूब चर्चा में है। पोस्ट में लिखा है कि पता पूछने के 5 रुपए और पते तक पहुंचाने के 10 रुपये।

Funny Twitter Post: अकसर हम किसी अंजान जगह जाते हैं तो वहां आस-पास घूम रहे लोगों या फिर दुकानदारों से पता पूछते हैं। कई बार लोग सीधे-सीधे पता बता देते हैं तो कई बार लोग गुमराह भी कर देते हैं। लेकिन जो तस्वीर ट्विटर पर वायरल हो रही है, उसे देखने के बाद लग नहीं रहा कि अब पता पूछना इतना आसान होने वाला है। जी हां! पोस्ट के मुताबिक अगर आप पता पूछेंगे तो आपको 5 रुपये देने होंगे। वहीं अगर आपको पते तक पहुंचना है तो 10 रुपये। फोटो काफी फनी है जो नेटिजन्स को भी काफी इंप्रेस कर रही है।
सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के फोटोज और वीडियोज वायरल होते हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद किसी की भी हंसी छूट जाए। ऐसा ही एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बोर्ड टंगा हुआ है। बोर्ड में लिखा हुआ है कि पता पूछने के 5 रुपये और पता तक पहुंचाने के 10 रुपये।
ट्विटर पर ये पोस्ट @priyapalnii नाम की यूजर ने शेयर किया है। इस पोस्टर के पोस्ट होते ही ये ट्विटर पर तेजी से वायरल होने लगा। इस पोस्ट को 10000 से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। पोस्ट देखने के बाद लोगों के लिए अपनी हंसी रोक पाना काफी मुश्किल हो रहा है।
एक ने लिखा कि कोई बेरोजगार नहीं बोलेगा और वेले भी नहीं रहेंगे। बढ़िया डील है। ओल्ड वाला 300 ले रहा था। यहां तो 10 में काम हो जाएगा। एक और यूजर ने कहा कि 10 रुपये तो ऑटो वाले से भी सस्ता है। भाई अच्छी किस्मत का पता पूछना था। एक और ने पोस्ट किया कि ये एक अच्छा विचार है। आइये एक और स्टार्टअप शुरू करें।
इससे पहले एक ऑटो के पीछे लिखा मैसेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसमें लिखा था कि लड़कियों मुझे माफ करो, मेरी पत्नी बहुत स्ट्रिक्ट है। एक और ने लिखा कि "प2½ जी1 केए ½र है। इस मैसेज को पढ़ने के बाद लोग काफी कन्फ्यूज हो गए कि इसका मतलब क्या है। हालांकि, बाद में पता चला कि इसका मतलब है कि पढ़ाई जीवन का आधार है।
फिलहाल ट्विटर की ये तस्वीर लोगों को काफी पसंद आ रही है। लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने कहा कि ये पक्का रिक्शा वाला होगा। एक ने कहा कि ये मूव बहुत स्मार्ट है। ये बिजनेस है। एक ने कहा कि अरे वाह भईया। लोगों को दीवार पर टंगा ये मैसेज बहुत फनी आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications