स्कूल के Fun Run में इस अंग्रेज मां ने बच्चों के सामने की 'गंदी हरकत', यूजर्स ने पूछा- बच्चे क्या सीखेंगे ?

जब जीतने की जिद सनक में बदल जाए तो सही-गलत का ध्यान नहीं रहता। ऐसा ही कुछ हुआ एक मां के साथ। बेटी से जीतने का वादा करने वाली मां ने दूसरी मां को धक्का देकर गिरा दिया (fun run mother shove off rival)।

कोवेंट्री (इंग्लैंड), 18 जुलाई : आम तौर पर खेलकूद का आयोजन तनाव कम करने और क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के मकसद से किया जाता है। इस मौके पर एक दूसरे को जानने का भी अच्छा मौका मिलता है। हालांकि, कभी-कभार ग्राउंड पर कुछ ऐसा होता है, जो हंसाता तो है, लेकिन सही मायनों में ये खेल भावना के खिलाफ होता है। एक महिला ने रेस में जीतने की जिद ठान रखी थी। फिनिशिंग लाइन से ठीक पहले पिछड़ने के डर से इस अंग्रेज मां ने दूसरी मां को धक्का दे दिया (fun run mother shove off rival)। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (फोटो- वीडियो स्क्रीनग्रैब; साभार- ट्विटर @TheSun)

मां ने जीतने की जिद ठानी

मां ने जीतने की जिद ठानी

इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स में कोवेंट्री (Coventry) नाम का शहर है। आम तौर पर अंग्रेजों को जेंटलमैन यानी सुसभ्य माना जाता है। हालांकि, एक इंसान के रूप में हारना किसी को पसंद नहीं होता शायद यही इंग्लैंड की एक मां के साथ हुआ। ऐसे में इस मां का खराब बिहेवियर सामने आया। दरअसल, स्कूल में बच्चों की रेस के दौरान इस मां ने जीतने की जिद ठान रखी थी। उसने जीतने के लिए दूसरी मां को धक्का दे दिया।

फिनिशिंग लाइन से ठीक पहले...

फिनिशिंग लाइन से ठीक पहले...

कोवेंट्री की 25 वर्षीय मां केटी मैकडरमोट ने बताया कि बुधवार को खेल दिवस पर बच्चों की मां Fun Run में हिस्सा ले रही थीं। दौड़ पूरी करने के लिए प्रतिभागियों को फिनिशिंग लाइन टच करके लौटना था। इसकी वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि एक प्रतिस्पर्धी मां ने जीतने के लिए दूसरे को धक्का दे दिया।

खेल भावना का नहीं आया ख्याल

खेल भावना का नहीं आया ख्याल

दूसरी मां को धक्का देने के बाद 25 साल की केटी मैकडरमोट ने कहा, जीतने के लिए वे कुछ भी करने को तैयार थीं। वह खेल भावना के खिलाफ जाने के भी राजी थीं। वीडियो फुटेज से पता चलता है कि केटी ने जीतने के लिए भले ही गलत तरीका अपनाया हो, लेकिन उसने जीतने का मौका सामने देख सही-गलत और खेल भावना पर दोबारा विचार नहीं किया।

बेटी से किया वादा, जीतने की जिद थी

बेटी से किया वादा, जीतने की जिद थी

स्पोर्ट्स डे की इस वीडियो में, लाल बालों वाली मां केटी मैकडरमोट को फिनिशिंग लाइन के पास गलत तरीके से दूसरी कॉम्पिटीटर को धक्का देते देखा जा सकता है। केटी को फील हुआ कि वह हारने वाली हैं। तो उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी को धक्का दे दिया। केटी ने कहा, "मैंने अपनी बेटी से कहा था कि मैं नंबर एक बनूंगी, इसलिए मुझे बनना पड़ा।

जीतते देख अचानक धक्का दे दिया !

जीतते देख अचानक धक्का दे दिया !

खेल दिवस पर बेटी को गौरवान्वित करने की कोशिश में केटी ने एक गलत एग्जाम्पल सेट कर दिया। उन्होंने कहा, यह बहुत गलत हुआ, लेकिन ये जीतने की जिद थी। केटी ने बताया, प्रतिद्वंद्वी को जीतते देख मैंने कोहनी से धक्का दिया और वह गिर गई। बकौल केटी, ऐसा क्यों हुआ पता नहीं, लेकिन जो कुछ भी हुआ अचानक हुआ। रेस के समय धक्का मारने की प्रवृत्ति महसूस हुई और ये हो गया।

धक्का दिया, लेकिन पछतावा नहीं !

धक्का दिया, लेकिन पछतावा नहीं !

बकौल केटी, किसी भी सूरत में जीतने की जिद के कारण उन्होंने प्रतिद्वंद्वी मां को धक्का दे दिया। वे दूसरी मां को जानती तक नहीं थीं, लेकिन वाकये के बाद हर कोई चौंक गया था। हालांकि, रेस खत्म होने के बाद दोनों एक दूसरे से नॉर्मल बिहेव कर रहे थे। केटी ने उम्मीद जताई कि उस मां के मन में उनके प्रति कोई कोई कठोर भावना नहीं होगी। केटी ने कहा, खेद है कि मैंने आपको धक्का दिया - मेरा ऐसा इरादा नहीं था, लेकिन इसका पछतावा नहीं है, क्योंकि वे जीत गईं !

यहां देखें वीडियो---

वायरल वीडियो पर मजेदार कमेंट्स

सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। ट्विटर हैंडल- @KarenMander2 पर लेडी केएम ने लिखा कि हम अपने बच्चों को क्या सीख दे रहे हैं ? जीत न सको तो चीटिंग करो ? ऐसी मां को शर्म आनी चाहिए। एक अन्य ट्विटर हैंडल- @ernestee65 पर अरबी भाषा में इसे गायों की दौड़ (Cow Racing) कहा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+