प्रचंड गर्मी ने दिखा दिया रूप! 2024 के लिए नास्त्रेदमस ने की थी ये भविष्यवाणियां, अगर सच हुईं तो मचेगा हाहाकार
2024 Predictions Nostradamus: प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की ज्यादातर भविष्यवाणियां शुरुआत से ही सच साबित होती आई हैं। फिर इसमें चाहे हिटलर का अंत हो या फिर कोरोनावायरस और रूस-यूक्रेन युद्ध हो। अब साल 2024 में हम हैं और इसी साल के लिए नास्त्रेदमस ने प्रचंड गर्मी की भविष्यवाणी की थी। और ठीक ऐसा ही हुआ।
इस साल गर्मी ने खूब रिकॉर्ड तोड़े। आलम ये हुआ कि कहीं पानी की कमी हुई और कहीं मौतें। प्रचंड गर्मी ने अपना खूब रूप दिखाया। हालांकि, कई जगहों गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिलती दिख रही है। सिर्फ यही नहीं उन्होंने इस साल के लिए और भी कई भविष्यवाणियां की हैं। चलिये जानते हैं डरा देने वाली इन प्रेडिक्शन्स के बारे में...

2024 के लिए डराने वाली भविष्यवाणियां
नास्त्रेदमस ने साल 2024 के लिए कई खतरनाक और वाकई में डरा देने वाली भविष्यवाणियां की हैं। ऐसे में अगर ये सच साबित होती हैं, तो दुनिया में प्रलय आ जाएगी। इस साल को नास्त्रेदमस ने प्राकृतिक आपदाओं वाला साल बताया है। साथ ही कहा है कि इसी साल धरती पर कोई धूमकेतु गिर सकता है।
गर्मी को लेकर कही थी ये बात
अगर ऐसा होता है तो प्रलय आ जाएगी और दुनिया तबाह हो सकती है। साल 2024 में उन्होंने भीषण गर्मी की बात भी कही थी। और हुआ भी ठीक ऐसा ही। गर्मी इस कदर पड़ी कि कई लोगों की मौतें तक हुईं। इस साल की गर्मी ने न जाने कितने ही बीते वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ डाला।
क्या धरती पर हो जाएगा अंधेरा?
उनके मुताबिक इस साल कई जगहों में बाढ़ आएगी तो कई जगहों पर भयंकर सूखा पड़ सकता है। नास्त्रेदमस ने बताया कि इन प्राकृतिक आपदाओं की वजह से धरती पर सात दिनों के लिए अँधेरा हो जाएगा। साल 2022 से साल 2029 तक कभी भी ये घटना घट सकती है।
दुनिया में ऐसे बद से बदतर होंगे हालात
इतना ही नहीं उन्होंने धरती पर बड़े आर्थिक संकट की भी भविष्यवाणी की है। इससे कोई एक देश नहीं बल्कि पूरी की पूरी दुनिया संकट में पड़ जाएगी और हालात बद से बदतर हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications