सांप की पीठ पर बैठकर मेंढक ले रहा 'फ्री' राइड के मजे, Video देख यूजर्स बोले- 'ड्रामा ऑफ नेचर'

नई दिल्ली। सांप को मेंढक का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है लेकिन कई बार ऐसे मामले भी सामने आए हैं जिसने प्रकृति के भोजन चक्र को भी चुनौती दे डाली है। मेंढक, सांप का सबसे प्रिय आहार है लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है उसे देखने पर ऐसा लगता है मानों यह दोनों प्राणी एक-दूसरे के जिगरी दोस्त हों। बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक मेंढक को सांप की सवारी करते हुए देखा जा सकता है।

सांप की पीठ पर आराम से बैठा है मेंढक

सांप की पीठ पर आराम से बैठा है मेंढक

यह हैरान करने वाला यह वीडियो ट्विटर पर tatsumi93 नाम के प्रोफाइस से शेयर की गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि घासों के बीच करीब 4 फीट लंबा सांप चला जा रहा है और उसकी पीठ पर आराम से मेंढक बैठा है। वीडियो कहां का है इस बात की जानकारी तो नहीं मिल पाए है लेकिन इसे यूजर्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। 20 सेकंड के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 81 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

सोशल मीडिया पर हैरान हुए लोग

सोशल मीडिया पर हैरान हुए लोग

वीडियो में देखने पर ऐसा लगता है कि सांप और मेंढक के बीच काफी अच्छी दोस्ती है, जिस वजह से मेंढक आराम से सांप की सवारी का मजा ले रहा है। हालांकि ऐसा होने की संभाना बहुत कम है क्योंकि सांप और मेंढक को एक साथ पालना आसान नहीं है। जिस तरह से सांप की पीठ पर मेंढक बैठा है उससे अंदाजा लगता है कि सांप को इस बात से बिल्कुल अंजान है। यह पहला ऐसा वीडियो नहीं है ऐसे ही कई और वीडियो भी सामने आ चुके हैं।

मेंढक कर रहा है सांप की सवारी

मेंढक कर रहा है सांप की सवारी

हाल ही में इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांता नंदा ने एक ऐसा ही वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया था जिसमें एक मेंढक, सांप की सवारी करता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सुशांता नंदा ने कैप्शन में लिखा, 'ड्रामा ऑफ नेचर...देखिए मेंढक कर रहा है सांप की सवारी।' इस वीडियो में आप देखेंगे कि कितने आराम से एक काला सा मेंढक सांप के ऊपर पर बैठा है। हालांकि जैसे ही सांप अपने बिल में जाने लगता है मेंढक पीठ से उतर जाता है।

सांप ने नहीं की मेंढक को खाने की कोशिश

सांप ने नहीं की मेंढक को खाने की कोशिश

सुशांता नंदा द्वारा यह वीडियो भी काफी वायरल हुआ था, साथ ही कई यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह क्या बात है मेंढक 'फ्री' राइड के मजे ले रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आए इन दोनों ही वीडियो की खास बात यह है कि मेंढक इतने आराम से सांप के ऊपर बैठा है लेकिन एक बार भी सांप उसे खाने की कोशिश नहीं करता। यही वजह है जो दोनों वीडियो ने लोगों का इतना ध्यान खींचा।

यह भी पढ़ें: दो दवाईयों का ऐसा कौन सा डोज दे रहे हैं बांग्‍लादेश के डॉक्‍टर कि बस 4 दिन में ठीक हो रहे कोरोना के मरीज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+