इस महिला की उम्र जानकर लड़कियां हो जाएंगी परेशान, Tik Tok पर हो गई वायरल
नई दिल्ली। बुजुर्ग होना जीवन की सबसे बड़ी सच्चाई है और इसमें कोई बुराई नहीं है। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे लोग हैं, जो बढ़ती उम्र के साथ और जवान दिखते हैं। इसके चलते हर कोई उनकी उम्र को लेकर धोखा खा जाता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, टिक-टॉक स्टार को लेकर। जब महिला ने अपनी उम्र को लेकर खुलासा किया तो हर कोई हैरान रह गया।

Franciapena नाम की महिला ने सबको किया हैरान
टिक-टॉक पर Franciapena नाम की महिला एक माँ हैं, लेकिन उनको देखकर हर कोई समझता है कि वह अभी छोटी हैं। डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में अपने टिक-टॉक फॉलोअर्स को चौंका दिया जब उन्होंने अपनी उम्र के बारे में सच्चाई का खुलासा किया।

महिला ने बताई अपनी उम्र
महिला ने वीडियो-शेयरिंग ऐप पर एक फेमस साउंड का उपयोग करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें कहा गया: "यह साउंड उन सभी के लिए है जो अपनी वास्तविक उम्र से कम दिखते हैं, और लोग आप पर विश्वास नहीं करते हैं जब आप उन्हें बताते हैं कि आप कितने साल के हैं।"

महिला की उम्र 46 वर्ष है
फ़्रांसिया ने कैमरे के सामने पोज़ दिया, जबकि गाना बज रहा थी। आखिरकार स्क्रीन पर एक संदेश में अपनी उम्र का खुलासा करने से पहले फ्रांसिया दुनिया को बता रही थी कि वह वास्तव में 46 वर्ष की है।

लाखों लोगों ने देखा वीडियो
वीडियो पर कमेंट करने वाले, जिसे 6 लाख 75,000 बार देखा जा चुका है, मां के कबूलनामे से उनके होश उड़ गए, क्योंकि कई लोगों ने सोचा कि वह अभी भी 20 साल की हैं। एक व्यक्ति ने कहा: "ईमानदारी से, एक 26 वर्षीय हमें क्यों बताएगा कि वह 46 वर्ष की है?" जबकि एक अन्य ने कहा: "आप 27 से 30 के आसपास दिखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications