Video: रोलर-स्केटिंग के दौरान मुंह के बल गिरी चार साल की बच्ची, उसके बाद जो हुआ वह अद्भुत था

हडसन, मैसाचुसेट्स की एक 4 वर्षीय बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हो भी क्यों न, बच्ची ने आखिर ऐसा कारनामा जो करके दिखाया है जिसे देखकर देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह गईं।

नई दिल्ली, 2 अगस्त। हडसन, मैसाचुसेट्स की एक 4 वर्षीय बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हो भी क्यों न, बच्ची ने आखिर ऐसा कारनामा जो करके दिखाया है जिसे देखकर देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह गईं। वीडियो एक रोलर-स्केटिंग रेस की है, जिसमें वह बच्ची अपने से बड़ों को चुनौती देती हुई देखी जा सकती है। अब आपको बताते हैं कि आखिर यह वीडियो इतना वायरल क्यों हो रहा है।

बच्ची गिरी, उठी और फिर जीत ली रेस

बच्ची गिरी, उठी और फिर जीत ली रेस

दरअसल एक शानदार शुरुआत के बाद बच्ची अचानक गिर जाती है। गिरने के बाद भी बच्ची के हौसले पस्त नहीं होते। वह एकदम उठती है और फिर जो हुआ वह अजूबा था। बच्ची ने वो कर दिखाया जिसकी शायद की किसी को उम्मीद होगी। रेस में शामिल बाकी बच्चों को पीछे छोड़ते हुए वह बच्ची सबसे आगे निकल जाती है और अंतत: वह इस रेस को जीतने में भी कामयाब होती है। इस वीडियो को शुरुआत में 2020 में मिया के पिता एंथनी दुगास द्वारा टिकटॉक पर पोस्ट किया गया था। हालांकि यह वीडियो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

500 मिलियन बार देखा जा चुका है वीडियो

500 मिलियन बार देखा जा चुका है वीडियो

इस वीडियो को टिकटॉक पर अब तक 500 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। दरअसल इस रेस में 8 साल तक की उम्र के बच्चों को शामिल किया गया था। मिया अब 8 साल की हो चुकी हैं। और अब जब बात रोलर-स्केटिंग की आती है तो अब मिया इस खेल में महारथ हासिल कर चुकी हैं।

मिया की जमकर तारीफ कर रहे हैं लोग

मिया की जमकर तारीफ कर रहे हैं लोग

इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर मिया की तारीफ कर रहे हैं और इस वीडियो को प्रेरणादायक बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मैं इस वीडियो को हमेशा याद रखूंगा। एक सच्चा वसीयतनामा जब आप नीचे गिरते हैं तो सीधे ऊपर उठें और आगे बढ़ें।' एक अन्य यूजर ने लिखा- वह जीवन में हमेशा जीतेगी। वह जानती है कि वह क्या कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+