पाकिस्तान के पूर्व PM को ये क्या हुआ? इमरान खान का बुरा हाल देख चकरा गए लोग, देखें Viral Video

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें पहचान पाना लगभग नामुमकिन है। क्लिप में दिख रहा है कि इमरान खान के साथ दो और लोग बैठे हुए हैं, जिनसे वे बातचीत कर रहे हैं। इमरान खान काफी बूढ़े और परेशान से नजर आ रहे हैं, पूर्व पीएम का ऐसा हाल देख हर कोई हैरान है।

क्लिप के कैप्शन में लिखा हुआ है कि ये पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री हैं। जिन्होंने ना तो मेकअप किया हुआ है और ना ही अपने बालों को डाई किया हुआ है। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ये क्लिप तेजी से वायरल होने लगा।

Imran Khan

इस क्लिप को देखने के बाद लोग तरह-तरह के रिएक्शन देने लगे। एक यूजर ने कहा कि ये पाकिस्तान के पूर्व पीएम हैं भी या नहीं। सच में क्या। ये इमरान खान हैं? एक ने कहा कि आप एक 71 साल के इंसान से क्या उम्मीद करते हैं कि क्या वो कैल्विन क्लाइन के मॉडल जैसा दिखेगा?

हालांकि, कई लोगों ने माना कि ये वीडियो फर्जी है। एक ने कहा कि आजकल एआई से कई क्लिप्स बन जाते हैं। ये भी उसी से बनाया गया है। लोगों को पागल बनाना बंद कर दो। हालांकि वनइंडिया हिंदी भी इस क्लिप की पूरी तरह से पुष्टि नहीं करता है।

बताते चलें कि बीते दिनों पाकिस्तानी पूर्व पीएम इमरान खान का एक क्लिप सामने आया था, जिसमें वे ऑनलाइन पाक सुप्रीम कोर्ट में हाजिर हुए थे। क्लिप में इमरान खान के बाल काले दिख रहे थे। बताते चलें कि इमरान खान साल को 2022 में पाकिस्तान के पीएम पद से बर्खास्त कर दिया गया था। वे कई सारी कानूनी लड़ाईयां लड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+