अब अमेरिका में दिखी उड़ती हुई 'मछली', एक्सपर्ट बोले- ये पानी के नीचे एलियंस का बेस होने के सबूत
नई दिल्ली, 14 नवंबर: इंसान के पास हाईटेक उपकरण हैं, लेकिन अभी तक ये पता नहीं चल पाया कि क्या पृथ्वी के अलावा भी किसी दूसरे ग्रह पर जीवन है। बहुत से लोगों ने पृथ्वी पर ही एलियंस देखने का दावा किया, लेकिन कभी इससे जुड़े पुख्ता सबूत सामने नहीं आ पाए। अब एक अजीबोगरीब तस्वीर सामने आई, जिसमें एक मछली के आकार की वस्तु उड़ती दिख रही है।

फ्लाइंग फिश पड़ा नाम
UFOsightingdaily.com ने एक फोटो जारी की है। जिसमें एक मछली की तरह दिखने वाली चीज उड़ रही है। जिसको फ्लाइंग फिश कहा जा रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया कि अमेरिका में दिखी रहस्यमयी चीज का आकार एक सिटी बस जैसा था। मामले में एक एक्सपर्ट ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में मैंने अपने शोध के दौरान एक बात देखी है कि चंद्रमा और अन्य ग्रहों के यूएफओ की बनावट कभी-कभी जीवों से मिलती है, लेकिन उन्होंने ऐसी चीज पहले कभी नहीं देखी।

पानी के नीचे बेस
एक्सपर्ट ने कहा कि हाल ही में दिखी रहस्यमयी चीज को देखने पर उसकी दो काली आंखें और पीछे एक छोटा पतला पंख दिखता है। इससे साफ हो जाता है कि ये यूएफओ था। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि यूएफओ का बेस पानी के अंदर है, जिसकी इस तस्वीर से पुष्टि हो गई है।

फ्लोरिडा के समुद्र में फैला बेस
उन्होंने आगे कहा कि ये एलियंस का ठिकाना है, जो फ्लोरिडा के नीचे और समुद्र में फैला हुआ है। वहीं दूसरी ओर फोटो में ज्यादा कुछ साफ नजर नहीं आ रहा है, ऐसे में एलियंस वाले दावे पर सवाल उठ रहे हैं। कुछ लोग कह रहे कि ये कोई ड्रोन भी हो सकता है।

एलियंस करा सकते हैं विश्वयुद्ध
कुछ दिनो पहले खबर आई थी कि एलियंस परमाणु हथियारों के जरिए तीसरा विश्वयुद्ध करवा सकते हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि अमेरिका के पूर्व एयरफोर्स ऑफिसर रॉबर्ट सालास 24 मार्च 1967 को मोनटाना के माल्मस्ट्रोम एयरफोर्स बेस पर मौजूद थे। उस वक्त वो वहां पर एक अंडरग्राउंड लॉन्च कंट्रोल फैसेलिटी के ऑन ड्यूटी कमांडर थे। उन्होंने दावा किया है कि उनके कंट्रोल में मौजूद दसों इंटरकॉन्टिनेन्टल बैलेस्टिक मिसाइलें डीएक्टिवेट हो गईं। 8 दिन पहले यानी 16 मार्च 1967 को भी ऐसा ही हुआ था और एक दूसरी मिसाइल लॉन्च कंट्रोल फैसेलिटी की मिसाइलों ने काम करना बंद कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications