मछुआरों को नदी में मिला 'जीवित डायनासोर', वीडियो देखकर उड़े जनता के होश!
मछली पकड़ने गए दो लोगों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनके हाथ जीवित डायनासोर मछली लग जाएगी। 270 किलो वजनी इस मछली को देखकर वह हैरान रह गए।
ओटावा, 20 मार्च। क्या आपने जीवित डायनासोर देखा है? शायद नहीं। हम में से किसी ने भी जीवित डायनासोर नहीं देखा, लेकिन आज हम आपको 'जीवित डायनासोर' मछली जरूर दिखाएंगे। मछली पकड़ने गए दो लोगों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनके हाथ जीवित डायनासोर मछली लग जाएगी। 270 किलो वजनी इस मछली को देखकर वह हैरान रह गए। Sturgeon नाम कि इस मछली को जीवित डायनासोर के नाम से भी जाना जाता है।
यह भी पढ़ें: यूक्रेन में जीत के करीब पुतिन की सेना, यूक्रेन के साथ ही हारेगा अमेरिका-NATO? जानिए पांच संभावनाएं

जीवित डायनासोर को देखकर दंग रह गए मछुआरे
ब्रिटिश कोलंबिया के यवेस बिस्सन और एंगलर डैन ललियर कनाडा की Fraser नदी में मछली पकड़ने गए थे। इस दौरान उन्हें पानी में एक विशालकाय मछली दिखाई दी। वह बिना देरी के मछली के पास पहुंचे। जैसे ही उन्होंने मछली को पानी से बाहर निकाला वे हैरान रह गए। उनके हाथ जीवित डायनासोर नाम की दुर्लभ मछली लगी थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
लगभग 250 से 300 किलो वजनी और 11 फीट लंबी इस मछली को बिस्सन ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक 35 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बिस्सन ने बताया कि उन्होंने उस मछली पर टैग लगाकर उसे वापस पानी में छोड़ दिया।

100 साल है जीवित डायनासोर मछली की उम्र
फिशिंग एक्सपर्ट एंगलर ने बताया कि Sturgeon प्रजाति कि इस मछली को जीवित डायनासोर कहा जाता है। क्योंकि यह जुरासिक युक की मछली है। यह मछली दुनिया में सबसे मजबूत ताजे पानी की मछली मानी जाती है। उन्होंने कहा कि ये मछलियां काफी लंबे समय तक जीवित रह सकती हैं। यवेस बिस्सन ने बताया कि जिस मछली को उन्होंने पकड़ा उसकी उम्र 70 से 100 वर्ष के बीच थी।












Click it and Unblock the Notifications