नदी में तैरती दिखी बिना सिर वाली रहस्यमयी मछली, 12 घंटे में 8 लाख लोगों ने देखा VIDEO
जमीन पर रहने वाले ज्यादातर जीवों के बारे में इंसानों को जानकारी है, लेकिन पानी के अंदर की दुनिया काफी रहस्यमयी है। सोशल मीडिया के इस दौर में वहां से अलग-अलग जीवों के वीडियो सामने आते हैं, जिनके बारे में किसी को कुछ नहीं पता। अब एक ऐसी मछली का वीडियो वायरल हो रहा, जो दिखने में बहुत ज्यादा रहस्यमयी है। इस वीडियो को 12 घंटे में ही करीब 8 लाख लोगों ने देख लिया। (वीडियो-नीचे)

बिना सिर वाली मछली दिखी
वायरल वीडियो में आप देखते सकते हैं कि एक मछली नदी में तैर रही होती है। वहां पर एक शख्स भी खड़ा था। जैसे ही वो पास आती है, उसे देखकर वो शख्स हैरान रह जाता है। उसका सिर था ही नहीं। शुरू में लगा कि किसी हादसे में मछली का सिर कट गया होगा और वो मर गई होगी। फिर पानी के बहाव की वजह से वो किनारे पर आ गई, लेकिन ऐसा नहीं था।

जिंदा थी मछली
मछली जिंदा थी और वो खुद से तैर रही थी। ऐसे में अब सवाल उठा रहा कि आखिर ये कैसे संभव है। शख्स ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया और लिखा- बिना सिर वाली मछली तैर रही है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस छिड़ गई।

लोगों ने शैतान से की तुलना
एक शख्स ने लिखा कि ये शैतानी मछली है। मुझे मछलियां पसंद हैं, लेकिन मैंने पहले ऐसा कभी नहीं देखा। एक अन्य शख्स ने बताया कि हो सकता है मछली की सिर कट गया हो, लेकिन वो तड़प रही होगी ऐसे में उसका शरीर आगे बढ़ रहा था।

एक शख्स ने की पहचान
हालांकि कुछ लोगों ने इस मछली की पहचान की है। एक यूजर ने लिखा कि ये अगांथा मछली है, जिसके जबड़े नहीं होते हैं। इस वजह से वो खाना चूसती है। हालांकि बहुत से यूजर इस दावे को भी गलत बता रहे। वहीं जब हमने इंटरनेट पर इसके बारे में सर्च किया, तो कोई खास जानकारी नहीं मिली।

यूक्रेन में दिखी अजीब मछली
इससे पहले यूक्रेन के चेर्नोबिल झील में एक अजीबो-गरीब मछली मिली थी, जिसके चार आंखें और दो मुंह थे। उसके वीडियो ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। जीव वैज्ञानिकों के मुताबिक जहां पर ये मछली दिखी है, वहां पर परमाणु रिएक्शन हुआ था। ऐसे में हो सकता है कि ये उसी का दुष्प्रभाव हो।
Fish swimming with no head 😳 pic.twitter.com/QxVIOT39OT
— OddIy Terrifying (@OTerrifying) November 17, 2022












Click it and Unblock the Notifications