OMG! महिला ने शेयर की अपनी बॉडी की तस्वीर तो जाना पड़ा जेल

महिला ने अपने बॉडी की तस्वीर सोशल मीडिय पर शेयर की तो उसे जेल की सजा सुना दी गई। उसपर नग्नता का आरोप लगा है।

नई दिल्ली। एक महिला को अपनी बॉडी दिखाना महंगा पड़ गया। महिला को अपनी मसल्स की तस्वीर शेयर करने की वजह से जेल भेज दिया गया है। मामला ईरान का है, जहां ईरान की रहने वाली बॉडी बिल्‍डर शिरीन नोबाहरी को जेल की सलाखों में भेज दिया गया। शिरीन इंटरनेशनल लेवल पर बॉडी बिल्‍डर्स प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं, लेकिन अब उन्हें जेल की सजा दे दी गई है।

female bodybuilder thrown in jail after posting her muscles photo

दरअसल अपने मसल्स की तस्वीर शेयर करने पर शिरीन पर नग्नता का आरोप लगा है। गैर-इस्‍लामिक तरीके से सोशल साइट पर इसकी फोटो अपलोड करने की वजह से ईरान के इस्‍लामिक संगठन ने इसी नग्‍नता माना है और उन्हें सजा सुना दी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिरीन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने वर्कआउट की फोटो डाली। इस फोटो में उन्होंने मसल्स दिखाया, लेकिन ईरान के कट्टरपंथियों को ये मंजूर नहीं था, जिसके बाद उन्होंने शिरीन को चेतावनी दी और उन पर 50 यूरो का जुर्माना लगाया।

शिरीन के पास उस वक्त उतने पैसे नहीं थे इसलिए उन्होंने जेल जाना ही मंजूर किया। आपको बता दें कि ईरान में महिलाओं को अंतरराष्‍ट्रीय खेलों में हिस्‍सा लेने की मंजूरी है, लेकिन खेलों में हिस्‍सा लेते वक्‍त उन्हें अपना शरीर पूरी तरह से ढकने को कहा गया है। ये भी पढ़ें- प्रेमी की आंखों पर पट्टी बांधकर गर्लफ्रेंड ने दिया ऐसा सरप्राइज, जिंदगी भर रहेगा याद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+