Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्रेमी की आंखों पर पट्टी बांधकर गर्लफ्रेंड ने दिया ऐसा सरप्राइज, जिंदगी भर रहेगा याद

युवती ने बंद कमरे में आंख-मिचौली खेलने के बहाने प्रेमी की आंखों पर पहले पट्टी बांधी और फिर घटना को अंजाम दिया।

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के सीधी जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे जानने के बाद सरप्राइज पर से आपका भरोसा उठ जाएगा। खासकर उस सरप्राइज से जो गर्लफ्रेंड की तरफ से प्‍लान हो। जी हां यहां 24 साल की प्रेमिका ने सरप्राइज के बहाने अपने ब्‍वॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट (लिंग) काट दिया। युवती ने बंद कमरे में आंख-मिचौली खेलने के बहाने प्रेमी की आंखों पर पहले पट्टी बांधी और फिर घटना को अंजाम दिया। युवक को गंभीर हालत में रीवा के जिला अस्‍पताल रेफर किया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है।

प्रेमी की आंखों पर पट्टी बांधकर गर्लफ्रेंड ने दिया ऐसा सरप्राइज, जिंदगी भर रहेगा याद

जानकारी के मुताबिक संजय केवट को उसकी गर्लफ्रेंड सीमा (बदला हुआ नाम) ने मिलने के लिए अपने घर बुलाया था। दरअसल दोनों के बीच बीते दो सालों से अफेयर था। दोनों की शादी भी तय हो गई थी, लेकिन ऐन मौके पर रिश्ता टूट गया था। शादी टूटने के बाद संजय का रिश्ता किसी अन्य लड़की से तय हो गया था। जल्द ही उसकी शादी भी होने वाली थी। हालांकि सीमा से उसका मिलना जारी था और दोनों के बीच पिछले दो साल से शारीरिक संबंध भी थे। पढ़ें- बिन ब्‍याही मां की दर्दनाक कहानी, जिसे जानने के बाद छिप-छिपकर प्यार करना भूल जाएंगे आप

संजय ने पुलिस को जो बताया है उसके मुताबिक सोमवार की रात सीमा ने उसे मिलने के लिए अपने घर बुलाया था। उस वक्‍त सीमा के घर पर कोई नहीं था। सीमा ने सरप्राइज देने के बहाने संजय की आंख पर पट्टी बांध दी। उसके कपड़े उतारे और बिस्‍तर पर लेटा दिया। इस बीच वो घर के अंदर से चाकू लेकर आई और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। सीमा के खिलाफ हत्‍या के प्रयास के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। जरूर पढ़ें- पत्नी ने व्‍हाट्सएप पर शेयर किया नपुंसक पति का 'राज', हत्या के बाद खुदकुशी

मुंबई में नौकरी करता है संजय

संजय मुंबई में नौकरी करता है और 10 दिन पहले ही शादी के लिए गांव लौटा था। संजय ने पुलिस को बताया कि युवती ने घटना को अंजाम देने से पहले कहा था 'अगर मेरी शादी उससे नहीं हुई, तो मैं कहीं शादी नहीं कर पाऊंगा'।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+