...यहां तो भिखारी और अमीर में फर्क ही नहीं! लग्जरी कार से निकलते हैं भीख मांगने, चकराया पुलिस का माथा
अगर भिखारी भी लक्जरी कार से भीख मांगने निकलें तो अजीब स्थिति होगी। भिक्षावृत्ति कड़े प्रतिबंधों के बावजूद एक मामले में पुलिस को महिला के खिलाफ कार्रवाई के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

दुनिया में कई देश ऐसे हैं जहां भीख मांगने पर कड़ा प्रतिबंध है। संयुक्त अरब अमीरात इस मामले में सबसे आगे है। इसके अलावा यहां कुछ मामले ऐसे आएं हैं, जो हैरान कर देने वाले हैं। यहां पिछले साल अंतिम दो महीनों में कई मामले सामने आए थे। अब मौजूदा वर्ष में भिक्षावृति से जुड़ा एक मामला बेहद चौंकाने वाला है। पुलिस ने हाल ही में एक महिला के खिलाफ कार्रवाई की है।
अबू धाबी में एक भिखारी महिला गिरफ्तार की गई है। जिसके पास बड़ी रकम मिली। हालांकि ये बेहद चालाकी से भीख मांगने के कार्य करती थी। लेकिन पुलिस ने जब उसे एक लग्जरी कार में देखा तब जाकर यकीन हुआ। अबू धाबी पुलिस ने इस कार्रवाई को लेकर एक बयान में कहा कि उसने पिछले साल 6 नवंबर से 12 दिसंबर के बीच 159 भिखारियों को गिरफ्तार किया था।
दरअसल, अबू धाबी में भीख मांगने पर प्रतिबंध है। लेकिन एक महिला पर भीख मांगने का शक होने पर एक शख्स ने वहां पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। जिसके बाद पुलिस ने उसकी निगरानी शुरू कर दी। अबू धाबी शहर के विभिन्न इलाकों में मस्जिदों के सामने उसे भीख मांगते हुए पाया।
बताया जा रहा है कि महिला ने भीख मांगकर बहुत सारा धन एकत्र किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला अपनी पहचान छुपाकर भीख मांगती थी। अपनी कार भी वो वहां पार्क नहीं करती थी जहां उसे भीख मांगना होता था। अबू धाबी पुलिस ने भिखारी महिला के पास से जो कार जब्त की है वो एक कार का नवीनतम लक्जरी मॉडलों में से एक है।
Recommended Video

-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications