शो में बिना 'ब्रा' के पहुंचीं मशहूर सिंगर कैमिला कैबेलो, डांस के दौरान हो गया उप्स मोमेंट
हाल ही में रिलीज हुए अपने नए म्यूजिक वीडियो 'बम-बम' के सिलसिले में कैमिला बीबीसी के खास शो एक 'द वन शो' में पहुंची, जहां वो उप्स मोमेंट का शिकार हो गईं।
न्यूयॉर्क: 'सेनोरिटा' सॉन्ग से सुर्खियां बटोरने वालीं अमेरिकी सिंगर कैमिला कैबेलो ने पिछले दिनों ऐलान किया था कि अगर उनका ये सॉन्ग ग्रेमी अवॉर्ड के लिए चुना गया, तो इस अवॉर्ड को लेने के लिए वो केवल अंडर गार्मेंट्स पहनकर स्टेज पर जाएंगी। कैमिला का ये स्टेटमेंट मजाकिया था, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। अब एक बार फिर से कैमिला मीडिया की सुर्खियों में हैं। दरअसल हाल ही में रिलीज हुए अपने नए म्यूजिक वीडियो 'बम-बम' के सिलसिले में कैमिला बीबीसी के खास शो एक 'द वन शो' में पहुंची, जहां वो उप्स मोमेंट का शिकार हो गईं।

शो के होस्ट ने की डांस स्टेप्स दिखाने की गुजारिश
गौरतलब है कि बीते 4 मार्च को ही कैमिला कैबेलो ने म्यूजिशियन एड शीरन के साथ अपना गाना 'बम-बम' रिलीज किया था। इसी सॉन्ग के सिलसिले में कैमिला 'द वन शो' में शामिल हुईं थी। शो में बातचीत के दौरान होस्ट ने कैमिला से इस गाने में उनके पसंदीदा डांस स्टेप्स दिखाने की गुजारिश की। कैमिला डांस स्टेप्स दिखाने के लिए अपनी जगह से खड़ी हुईं और अपने बालों को पीछे करने लगीं।

बाल पीछे करते वक्त हाथ में आई शर्ट
इसी दौरान कैमिला ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं। दरअसल कैमिला जब अपने बालों को पीछे कर रहीं थी, तो उनकी शर्ट का एक हिस्सा भी उनके हाथ में आ गया, जिसके हटने से उनका ब्रेस्ट दिख गया। हालांकि कैमिला ने तुरंत इस स्थिति को संभाला और घबराने या शर्मिदा होने के बजाय शो को जारी रखा। इसके बाद कैमिला ने सॉन्ग से जुड़े अपने पसंदीदा डांस स्टेप्स भी दिखाए।

'उम्मीद है, आपने कुछ नहीं देखा होगा'
डांस स्टेप्स दिखाने के बाद कैमिला पूरी तरह नॉर्मल हो गईं और उन्होंने होस्ट से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आपने कुछ नहीं देखा होगा। वहीं, शो से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ, कैमिला के फैंस ने उन्हें सपोर्ट किया। कैमिला के फैंस ने लिखा कि उन्होंने बहुत ही सामान्य रहते हुए उस स्थिति को संभाला और एक पल के लिए भी खुद को कमजोर महसूस नहीं होने दिया।

फैंस ने किया कैमिला को सपोर्ट
एक यूजर ने कैमिला के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'कैमिला वाकई एक अच्छी सिंगर है, ऐसा किसी के भी साथ हो सकता है, उन्होंने स्थिति को बेहतर ढंग से संभाला।' आपको बता दें कि इससे पहले कैमिला कैबलो का सॉन्ग 'सेनोरिटा' यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले गानों में शुमार हुआ था। ये गाना इतना ज्यादा पॉप्युलर हुआ कि इसे सिंगिंग के सबसे बड़े अवॉर्ड 'ग्रेमी अवॉर्ड 2020' के लिए भी नॉमिनेट किया गया था।
ये भी पढ़ें- पति के साथ संबंध बना रही थी महिला, तभी ऑन हो गया फेसबुक लाइव, पिता और दोस्तों तक पहुंचा Video











Click it and Unblock the Notifications