Fake Snake Prank: जब डमी सांप को देखकर पागलों की तरह दौड़ने लगा आदमी, वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे
Fake Snake Prank: सोशल मीडिया पर अजब-गजब वीडियो आपको हर दूसरे स्वाइप पर नजर आ जाते हैं। जब आप अपने फोन को स्वाइप करते हैं और रील देखते हैं तो कई ऐसे वीडियो आपकी स्क्रीन पर आते हैं जिसे देखकर आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है, जिसमे एक व्यक्ति के साथ सांप का प्रैंक (मजाक) किया जाता है और वह इससे डरकर भागता हुआ नजर आता है। वीडियो में जिस तरह से युवक सांप से डरकर भागता है उसे देखकर आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे।

हालांकि आप जब शुरुआत में इस वीडियो को देखेंगे को आपकी भी धड़कने तेज हो जाएंगी और आपको भी एक बार को लगेगा कि यह असली सांप है और आप डर सकते हैं। लेकिन कुछ ही सेकेंड में आपको इस बात का अंदाजा हो जाएगा कि यह फर्जी सांप है, जिसे युवक के पैर में बांध दिया गया है। युवक जब सांप को देखकर भागता है तो उसके पैर में बंधा नकली सांप भी उसके साथ-साथ चलता है। ऐसे में युवक और भी घबरा जाता है और तेजी से भागने लगता है।
जिस अंदाज में यह युवक सांप से डरकर भागता है उसे शुरुआत में देखकर आप भी जरूर डर जाएंगे। लेकिन कुछ ही देर में आपको इस बात का अंदाजा हो जाएगा कि यह एक मजाक है और यह सांप असली नहीं बल्कि रबर का है। लेकिन जिस युवक के पैर में यह सांप बंधा है उसे काफी देर के बाद इस बात का यकीन होता है। जिसकी वजह से वह काफी देर तक डरकर इधर-उधर भागता रहता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और बड़ी संख्या में लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर kritastattoo_oficial नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे अबतक लाखो लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को देखने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा भाई अब यह आदमी कहां है। दूसरे ने जवाब में लिखा यह अभी भी दौड़ रहा है, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा कि मैंने सुना ये दोनों सांप और आदमी अब दोस्त बन गए हैं। एक यूजर ने लिखा यह ट्रामा उसके जीवनभर के लिए है, वह इसे कभी नहीं भूल पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications