कोबरा से कैसे नशा करते हैं लोग? Elvish Yadav की रेव पार्टी के बाद खुला राज, युवाओं में बढ़ती जा रही ये बुरी लत
Elvish Yadav Rave Party Snake venom: नशे की लत बुरी होती है ये बात सभी जानते हैं। हाल ही में इसी नशे के चलते मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही हैं। रेव पार्टी में 9 जिंदा सांप और 20 ml जहर मिलने के बाद यूट्यूबर को हिरासत में लिया गया।
नशा एक ऐसी लत है, जिसमें इंसान घुसता तो अपनी मर्जी से है लेकिन बाहर अपनी मर्जी से नहीं आ पाता। नशा करने के भी अलग-अलग तरीके होते हैं। कई बार लोग ऐसी-ऐसी चीजों से नशा करते हैं, जिनके बारे में जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इसी नशे के चलते एल्विश पर भी केस दर्ज हुआ है। चलिये इस मामले से समझते हैं कि सांपों के जहर का इस्तेमाल लोग नशे के लिए क्यों और कैसे करते हैं...

सांप के जहर का नशा करते हैं लोग
लोग नशे के लिए अजीबोगरीब चीजों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जहरीले सांपों के जहर का भी नशा करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है? जी हां! चंडीगढ़ में कुछ साल पहले दो युवकों का एक ऐसा मामला सामने आया था, जो खुद को जीभ पर कोबरा से डसवाकर नशा करते थे। इन युवकों की हरकत को देखने के बाद वैज्ञानिक भी बेहद हैरान थे।
पार्टी से बरामद हुए 9 जिंदा सांप
हाल ही में एल्विश यादव और उनके दोस्तों के कब्जे से 20 मिलीलीटर जहर और 9 जिंदा सांपों को बरामद किया गया। इनमें 5 कोबरा, एक अजगर, दो दोमुंहे सांप और एक रेट स्नेक शामिल थे। इन सांपों के जहर का इस्तेमाल पार्टियों में नशे के लिए किया जाता था। अब जाहिर तौर पर आपके मन में एक सवाल उठ रहा होगा कि आखिर मौत देने वाले इन जहर का इस्तेमाल नशे के लिए कैसे होता है? अगर होता भी है तो क्या ये सुरक्षित है? सांप के जहर का इस्तेमाल दवा बनाने में होता है वो भी बेहद कम क्वांटिटी में। ऐसे में इसका इस्तेमाल नशे के लिए भला कैसे किया जाता होगा? चलिये ऐसे ही कई सारे सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं।
पहले झटका लगता है और फिर...
अगर बात करें पिछले मामले की, तो सांप के जहर का नशे के तौर पर इस्तेमाल करने वाले दो राजस्थानी युवकों को लेकर जानकारी दी गई कि सांप के काटे जाने के बाद इन्हें पहले तो झटका लगता था। इसके बाद सब धुंधला हो जाता था और फिर करीब 1 घंटे के लिए पूरा शरीर सुन्न पड़ जाता था। हैरानी की बात तो ये है कि उन्हें ये सब अच्छा लगता था।
हाई क्लास सोसाइटी के युवा भी शामिल
आपको बताते चलें कि ड्रग एडिक्ट कई युवा सांपों के जहर का नशा करते हैं। इनमें कई सारे तो हाई क्लास सोसाइटी से ताल्लुक रखते हैं। बीते दिनों मध्यप्रदेश के इंदौर में भी लड़कियों में इस तरह के ड्रग एडिक्शन का मामला सामने आया था।
आखिर क्यों जहर के नशे से नहीं होती मौत?
अगर सांपों के जहर से नशे की बात करें तो लोग अकसर अपने नशे की लत को बढ़ाने के लिए जहरीले पदार्थों का सेवन करते हैं। कोबरा के जहर को प्रोसेस कर इसे इतना हल्का बना दिया जाता है कि इससे मौत नहीं होती। इसका असर शराब या फिर दूसरे नशीले पदार्थों से भी ज्यादा असरदार होता है। एक रिसर्च की मानें तो इस जहर का इस्तेमाल करने वाले लोगों को तीन से चार हफ्तों तक खुशी, महानता और काफी ज्यादा नींद का भी अहसास होता है।












Click it and Unblock the Notifications