फोटो खिंचवाते वक्त महिला की टोपी खा गया हाथी, बाद में जो हुआ उसने लोगों को कर दिया हैरान, देखें वीडियो
नई दिल्ली, दिसंबर 18। समझदारी के मामले में इंसान को जानवरों से अधिक समझदार माना जाता है, लेकिन कई मौकों पर आपने ये देखा होगा कि समझदारी के मामले में जानवर भी इंसान से कम नहीं हैं। किसी की मदद करने से लेकर किसी की जान बचाने तक का एहसास जानवरों के अंदर होता है। इंटरनेट पर ऐसे कई जानवरों के तमाम वीडियो आपको देखने को मिल जाएंगे, लेकिन एक ताजा वीडियो इंटरनेट पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी और एक महिला की शानदार जुगलबंदी देखने को मिल जाएगी।

वीडियो में हाथी और महिला की कमाल की जुगलबंदी
वायरल वीडियो देखने के बाद आपके चेहरे पर एक प्यारी सी स्माइल जरूर होगी। दरअसल, वीडियो में एक बुजुर्ग महिला किसी जंगल इलाके में एक हाथी के साथ फोटो खिंचवा रही होती है, तभी वो हाथी अपनी सूंड से उस बुजुर्ग महिला के सिर पर से टोपी उठा लेता है और अपने मुंह में डाल लेता है। ये नजारा देख वहां मौजूद सभी लोग थोड़े हैरान हो जाते और समझते हैं कि हाथी ने टोपी खा ली है, लेकिन कुछ ही सेकेंड के बाद वो हाथी अपने मुंह से टोपी निकालकर महिला को वापस कर देता है। इसके बाद वहां मौजूद सभी लोगों के चेहरे पर खुशी दिखती है।

टोपी मिलने के बाद महिला के चेहरे पर दिखी खुशी
वीडियो के बैकग्राउंड में लोगों को ताली बजाते हुए सुना जा सकता है। ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो को शेयर करते हुए 'फनी सप्लाई' नाम के एक ट्विटर हैंडल ने लिखा है, "यह हाथी एक महिला की टोपी को खाने का नाटक करता है, लेकिन फिर उसे वापस दे देता है।"

16 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया वीडियो
इस वीडियो को ट्विटर पर अभी तक 16 लाख से अधिक लोगों ने देखा है। लोग हाथी के मनमोहक हावभाव को खूब पसंद कर रहे हैं और पोस्ट पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा है कि जानवरों का सेंस ऑफ ह्यूमर इंसान से कम नहीं होता।









Click it and Unblock the Notifications