हाथी को रास नहीं आया कपल का वेडिंग फोटोशूट, गुस्से में बेकाबू हुए गजराज और फिर...
वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि दूल्हा दुल्हन हाथी के पास पोज देने लगते हैं और देखते ही देखते हाथी बेकाबू हो जाता है। हाथी अपने महावत पर ही हमला कर देता है। गनीमत रही कि सभी लोग किसी तरह अपनी जान बचाते हैं।
Elephant Viral Video: हाथी वैसे तो सबसे शांत रहने वाला जानवर है, लेकिन अगर हाथी को गुस्सा आ गया, तो वो बहुत ज्यादा खतरनाक और काबू से बाहर हो जाता है। कुछ ऐसा ही हाल केरल में देखने को मिला। इसका एक वीडियो भी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें हाथी को गुस्सा आ गया और उसने अपने ही महावत पर हमला कर दिया। ये घटना केरल के एक मंदिर में उस समय हुई, जब कपल की शादी का फोटोशूट हो रहा था। इस पूरे क्लिप को एक फोटोग्राफर ने शेयर कर दिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कपल ने गजराज के सामने दिए पोज
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अंजलि और निखिल नाम का एक कपल केरल के त्रिशूर में गुरुवायुर मंदिर में जा रहा होता है। जैसे ही उन्होंने हाथी को देखा, वो उसे बैकग्राउंड में रखवाकर फोटो खिंचवाने के लिए पोज देने लगे, तभी अचानक उनके पीछे से आ रहा हाथी आक्रामक हो गया। दामोदार दास नाम का ये हाथी अचानक उत्तेजित हो गया और उसने दौड़ना शुरू कर दिया।

हाथी को आया गुस्सा और फिर..
इसके बाद देखते ही देखते हाथी ने धोती से महावत को उठा दिया। गनीमत रही कि राधाकृष्णन नाम के महावत बच निकले, क्योंकि हाथी ने उनकी धोती से उन्हें पकड़ा था। किसी तरह महावत बच निकलकर भागने में सफल रहा।
दूल्हे ने बताया पूरा मामला
दूल्हे निखिल ने बताया कि जब लोग चिल्लाने लगे, तो दुल्हन ने उसका हाथ पकड़ लिया और वो भागने लगी। कपल भी समय रहते वहां से निकल गया। वरना कोई भी बड़ी घटना घट सकती थी।

मुश्किल से काबू में आया हाथी
फिर पास खड़े एक और महावत ने जैसे-तैसे हाथी को कंट्रोल करने की कोशिश की। इसके बाद किसी तरह हाथी काबू में आ गया। गनीमत रही कि समय रहते हाथी को काबू में ला दिया गया। जिंदगी और मौत के बीच का ये वीडियो शादी समारोह में एक वीडियोग्राफर के कैमरे में कैप्चर हो गया।

चिल्लाने लगे सारे लोग
दूल्हे निखिल ने कहा कि हम फोटो खिंचवाने के लिए पोज दे ही रहे थे कि अचानक से सभी लोग भागने और चिल्लाने लगे। इसके बाद अंजलि ने मेरा हाथ पकड़ा और मुझे भागने के लिए कहा। बताते चलें कि केरल में शादियों की शूटिंग के लिए गुरुवयुर मंदिर काफी मशहूर है। यहां सिर्फ एक दिन में तकरीबन 200 लोगों की शादियां होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications