आज भी जिंदा है इंसानियत! छत पर बैठे बंदर को बार-बार रोटी खिलाने की मशक्कत कर रहा बुजुर्ग, वीडियो ने जीता दिल

वायरल वीडियो में बंदर काफी ऊंचाई पर बैठा हुआ है। बुजुर्ग शख्स बंदर को खाना खिलाने की पूरी कोशिश करता है। दिल जीतने वाले इस वीडियो पर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

Credit: Shivam Bapat/Instagram

Monkey Viral Video: इस दुनिया में जानवरों को पसंद करने वाले लोग तो बहुत हैं लेकिन बहुत कम लोग ऐसे हैं, जो असल में जानवरों को प्यार करते हैं और उनकी परवाह रहते हैं। एक क्लिप इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग शख्स बंदर को खाना खिलाने की कोशिश कर रहा है। ऊपर बैठा बंदर खाना लेने की कोशिश करता है लेकिन ले नहीं पाता। बंदर को खाना ना खिला पाने के बाद भी बुजुर्ग शख्स रुका नहीं और आखिरकार बंदर को खाना खिलाकर ही दम लिया।

बंदर को रोटी खिलाने की कोशिश

बंदर को रोटी खिलाने की कोशिश

वायरल हो रहा ये वीडियो शिवम बापत नाम के यूजर ने शेयर किया है। इस शॉर्ट क्लिप में एक बुजुर्ग शख्स रोटी का एक टुकड़ा बंदर को खिलाने की कोशिश कर रहा है। शख्स सड़क पर खड़ा दिख रहा है, और बंदर इमारत के ऊपर बैठा है। बुजुर्ग शख्स बंदर को रोटी खिलाने के लिए फेंकता है लेकिन खाना बंदर तक पहुंच नहीं पाता।

वायरल हो रहा वीडियो

एक बार रोटी फेंकने के बाद भी बुजुर्ग शख्स रुकता नहीं है और ये पता होने के बाद कि बंदर भूखा है और उसे वो रोटी चाहिए, शख्स रुकता नहीं है। वो एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन से चार बार बंदर को रोटी खिलाने की कोशिश करता है। जब बंदर तक रोटी नहीं पहुंच पाती तो सामने आ रहे शख्स से बुजुर्ग बात करने लगता है और उसे बंदर तक रोटी पहुंचाने की बात करता है।

फाइनली बंदर ने कैच की रोटी

फाइनली बंदर ने कैच की रोटी

इसके बाद दूसरा शख्स बंदर तक रोटी पहुंचाने के लिए फेंकता है। तो बंदर रोटी कैच कर लेता है। ऊंचाई पर खड़े बंदर तक फाइनली रोटी पहुंच जाती है और बुजुर्ग शख्स काफी खुश नजर आता है। वीडियो का कैप्शन भी काफी शानदार है। कैप्शन में लिखा है कि दयालु भाव ने दुनिया को बचाए रखा है।

बुजुर्ग शख्स ने जीता लोगों का दिल

बुजुर्ग शख्स ने जीता लोगों का दिल

वीडियो लाखों लोगों ने देखा है और कई लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने बुजुर्ग शख्स के इस एक्शन की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने कहा कि हमें इस दुनिया में कई और ऐसे लोगों की भी जरूरत है। वीडियो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है और लोग इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

Recommended Video

    रायबरेली में शराबी हो गया बंदर, लोगों से छीनकर एक सांस में गटक जाता है बियर | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+