बूढ़े अंकल ने मुंबई लोकल में बांधा समां, 'ओ मेरे दिल के चैन' गाने पर जमकर थिरके

Viral Video: खुश रहने के लिए किसी खास जगह या पैसों का होना जरूरी नहीं होता। इंसान अगर चाहे तो छोटी-छोटी चीजों में भी खुशियां ढूंढ सकता है। ये बात ट्रेन में डांस कर रहे एक 'अंकल' से जरूर सीखनी चाहिए।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शख्स मुंबई लोकल में ओ मेरे दिल के चैन गाना गा रहा है। शख्स का गाना वाकई दिल को छू लेने वाला था। ये सुनकर एक बूढ़ा शख्स खुद को रोक नहीं सका और फिर जमकर थिरकने लगा।
(वीडियो-नीचे)

𝐒𝐚𝐬𝐡𝐚𝐧𝐤 𝐩𝐚𝐧𝐝𝐞𝐲

वीडियो को शशांक पांडे नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। इस क्लिप में देखा जा सकता है कि शशांक किशोर कुमार का पॉपुलर गाना ओ मेरे दिल के चैन गा रहे हैं। इसके बाद देखते ही देखते एक बूढ़ा शख्स उठकर नाचने लगा। कैप्शन में लिखा कि कौन कहता है कि लोकल ट्रेन में सिर्फ हम लड़ते झगड़ते हैं।

वीडियो को 5 लाख लोगों ने देखा है और हजारों लोग इस प्यारे से वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि इसे कहते हैं कि अपने स्ट्रेस को एन्जॉय करना। एक ने कहा कि कॉलेज खत्म हो गया पर माहौल बनाने का तरीका आज भी वही है। एक ने कहा कि यहां तो फ्री थेरेपी चल रही है। वहीं एक यूजर ने कहा कि अंकल को अपने पुराने दिन याद आ गए।

वायरल वीडियो...

एक ने कहा कि ऐसी चीजें तो सिर्फ लड़के ही कर सकते हैं। एक ने कहा कि ग्रे टीशर्ट वाले अंकल को तूने शॉक कर दिया अपनी आवाज से। एक ने कहा कि मुझे क्यों ऐसी ट्रेन नहीं मिलती। एक ने कहा कि मुंबई लोकल और दिल्ली मेट्रो। बताते चलें कि ये शानदार गाना ओ मेरे दिल के चैन साल 1972 में आई फिल्म 'मेरे जीवन साथी' फिल्म का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+