El Capitan: 8 साल के बच्चे का कमाल, 3,000 फीट ऊंची चट्टान की फतह, बनाया अनोखा कीर्तिमान
यूएस की येसोमाइट घाटी बेहद खूबसूरत है। जहां कैलीफोर्निया राज्य के योसेमाइट नेशनल पार्क में 3000 फीट ऊंची एल कैपिटन चट्टान है। इस चट्टान पर फतह कर 8 साल का बच्चे ने अनोखा कीर्तिमान बना लिया है।
Eights years old boy climbs El Capitan: अमेरिका की 3000 फीट ऊंची चट्टान पर 8 वर्ष के बच्चे ने फतह कर ली है। इस चट्टान का नाम एल कैपिटन है। ये योसेमाइट घाटी के उत्तर कैलीफोर्निया के एक पार्क में स्थित है। दुनियाभर पर्वतारोहियों को ये चट्टान काफी आकर्षित करती है।

रॉक क्लाइम्बिंग परिवार शौक
शुक्रवार को कैलिफोर्निया के योसेमाइट नेशनल पार्क में एल कैपिटन पर चढ़ने 8 वर्षीय सैम एडवेंचर बेकर के पिता जो बेकर ने इसकी जानकारी दी। सैम के पिता ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा, "सैम एडवेंचर बेकर ने शुक्रवार शाम को यह उपलब्धि हासिल की। क्या शानदार सप्ताह है! मुझे सैम पर बहुत गर्व है, उसने ElCap की सबसे छोटी रस्सी चढ़ाई पूरी की!" जानकारी के अनुसार, रॉक क्लाइम्बिंग लंबे समय से सैम के परिवार की गतिविधियों का एक हिस्सा रहा है।

4 सदस्यीय दल में शामिल था बच्चा
सैम एडवेंचर ने मंगलवार को चट्टान पर चढ़ने की यात्रा शुरू की। सैम के साथ उनके पिता और दो अन्य लोग थे। एक व्यक्ति दल के आगे चढ़ता है जबकि बाकी लोग उसका रस्सी को सेट करते हुए आगे बढ़ते हैं। फेसबुक पोस्ट के अनुसार, शुक्रवार को डबल स्लीपिंग बैग में आराम करने के बाद, जो और सैम शनिवार को एल कैपिटन की चोटी से नीचे आठ मील की दूरी तय करेंगे।

सैम अपनी मां को ऐसे करेंगे विश
अपनी उपलब्धि पर सैम काफी खुश है। एल कैपिटन पर उसकी जाने की एक योजना था। चोटी पर एक बैनर टांगने का उसने प्लान बनाया था। जिसमें वो 'आई लव यू, मॉम' लिखा है। सैम की मां एन बेकर ने कहा कि वो अपने बेटे की इस योजना का समर्थन करती हैं। बेकर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मुझे लगता है कि आपको चोटी पर जाने की अनुमति देकर मुझे ज्यादा मजा आ रहा है।"

3000 फीट ऊंची है चट्टान
योसेमाइट नेशनल पार्क की वेबसाइट के अनुसार, एल कैपिटन घाटी के मैदान से 3,000 फीट से अधिक की दूरी पर स्थित है। सैम के पिता जो बेकर कहा, "एलकैप पर लोगों से मिलना पुराने दोस्तों से मिलने जैसा है। इतने सारे पर्वतारोही सैम को देखने के लिए व्याकुल हैं। चार दिन की चढ़ाई के दौरान उम्मीद थी कि उसका बेटा थक जाएगा लेकिन वो काफी हिम्मती है"।

ग्रेनाइट मोनोलिथ पत्थरों की है चट्टान
यूएस की येसोमाइट घाटी बेहत खूबसूरत है। जहां कैलीफोर्निया राज्य के योसेमाइट नेशनल पार्क में 3000 फीट ऊंची एल कैपिटन चट्टान है। जो कि योसेमाइट घाटी के उत्तर की ओर पश्चिमी छोर के पास स्थित है। ये चट्टान ग्रेनाइट मोनोलिथ पत्थरों की है। चट्टान फतह करने वाला 8 साल का बच्चे ने रिकॉर्ड बना लिया है। चट्टान के इतिहास में इतनी कम उम्र में अब तक कोई भी व्यक्ति इस चट्टान पर नहीं चढ़ पाया है।












Click it and Unblock the Notifications