50 मिनट में खाकर दिखाएं 3 परांठे और जीवन भर मुफ्त खाएं

रोहतक। परांठे का नाम सुनते ही हम सबके मुंह में पानी आ जाता है। हमारे सामने अगर गरम-गरम परांठे रख दिए जाएं तो पता भी नहीं चलता कि कब हमने 4-5 परांठे खा लिए,लेकिन अगर आप परांठे की इतने शौकीन हैं तो ये चुनौती आपको जीवनभर मुफ्त में परांठे का मजा लेने का मौका दे सकती है।

 parantha

जी हां रोहतक के एक परांठे वाले ने चुनौती दी है कि अगर कोई उन के यहां के तीन परांठे 50 मिनट के अंदर खाकर दिखा दें तो उसे ईनाम में नकद के साथ-साथ जीवनभर के लिए मुफ्त परांठे खिलाए जाएंगे। अगर आपके दिमाग में भी ये बात आ रही है कि 3 परांठे खाने में कौन सी बड़ी बात हैं तो जरा इन परांठों की खासियत जान लीजिए।

परांठे की खासियत

  • यहां के एक परांठे का वजह 1.2 किलोग्राम के बराबर है।
  • वहीं परांठे की साइज करीब 1 फुट 6 इंच हैं।
  • परांठे बनाने वाले का दावा है कि ये देशभर में सबसे बडा परांठा है।
  • परांठे तेल में हीं बल्कि शुद्ध देसी घी में बनाएं जाते हैं।
  • पिछले 10 साल में केवल 2 लोग ही इस चुनौती को पार कर पाएं है।
  • यहां के मीडियम परांठे का रेट 90 रूपये से शुरू है।
  • वहीं स्पेशल फुल साइज का रेट 150 रूपये से स्टार्ट है।
  • एक परिवार के लिए 1 मीडियम परांठा काफी होता हैं।

केवल 2 लोगों ने पार की चुनौती

दिल्ली-रोहतक बाईपास पर बनें इस दुकान के मालिक मुकेश के मुताबिक मध्य प्रदेश के रहने वाले महाराज और रोहतक के अश्विनी ने अब तक इस चुनौती को पूरा कर यह ईनाम हासिल किया है। महाराज ने 50 मिनट में 4 परांठे खाएं तो वहीं अश्विनी ने 40 मिनट में तीन परांठे खाएं।

ईनाम भी खास

  • इस चैलेंज को पूरा करने वालों को ईनाम में 5100 रूपए नकद मिलेगा।
  • 1 लाख रुपए की जीवन बीमा पॉलिसी मिलेगी।
  • सबसे खास उसे जीवनभर मुफ्त में परांठे खाने को मिलेंगे।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+