चील ने बीच नदी में मछली पर मारा झपट्टा,Video में देखें कितनी चतुराई से शिकार को लेकर आता है किनारे
चील ने बीच नदी में मछली पर मारा झपट्टा, वीडियो में देखें कितनी चतुराई से शिकार को लेकर आता है किनारे
नई दिल्ली, 08 मार्च। पक्षियों में चील को सबसे तेज शिकारी माना जाता है। वे शिकार मिलते ही उस पर बड़ी चालाकी से हवा में उड़ते हुए अचानक से टूट पड़ता है। अपने शिकार को दबोचने के लिए बड़ी ही चालाकी का इस्तेमाल करता है। ऐसा ही एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बीच नदी में तैर रही बड़ी मछली को चील अपना शिकार बनाता है लेकिन नदी के किनारे तक लाने के लिए जो वो स्टाइल अपनाता है उसको देखकर हर कोई हैरान हो रहा है।

वीडियो की शुरूआत में चील परेशान आ रहा नजर
इस वायरल वीडियो में शुरूआत में आपको देखकर लगेगा कि चील बीच नदी के पानी में क्यों फंसा है और ऊपर उड़ने के बजाय वो मुश्किल से तैरता क्यों नजर आ रहा है लेकिन उसके पास आने पर पता चलेगा कि आखिरी वो इतनी मेहतन क्यों कर रहा था।

इस चतुराई से मछली को लेकर आता है किनारे
दरअसल, नदी के बीचों बीच तैर रही बड़ी मछली पर अचानक से ये चील छपट्टा मारता है, साइज बड़ा होने के कारण वो उसे लेकर उड़ नहीं सकता था इसलिए उसने तैर कर मछली को किनारे लाने का निर्णय किया।

किनारे लाने में कामयाब हो जाता है चील
मछली भी अपने आपको छुड़ाने की कोशिश करती है लेकिन आखिरकार चील नदी में लंबी दूरी तय करते हुए मछली को दबोचकर तैरता हुआ किनारे लाने में कामयाब हो जाता है।

शूट करने वाले ने शेयर किया हे ये वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को शूट करने वाले ही ने इसे अपने इंस्टा पर शेयर किया है। इंस्टाग्राम पेज नेशनलपार्क्सगाइड, जो पूरे अमेरिका के विभिन्न राष्ट्रीय उद्यानों से विभिन्न चित्र और वीडियो पोस्ट करता है, ने इस वीडियो को साझा किया।

पक्षी को अपने पंखों का उपयोग करके उसे बाहर लाता है
वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा इसके लिए प्रतीक्षा कीजिए! एक चील का अविश्वसनीय दृश्य अपने बड़े शिकार को किनारे पर ला रहा है। बाल्ड ईगल हमारे कई राष्ट्रीय उद्यानों में निवास करते हैं। वीडियो हालांकि छोटा है, देखने में दिलचस्प है। क्लिप में पक्षी को अपने पंखों का उपयोग करके उसे पकड़ने के साथ किनारे तक तैरते हुए दिखाया गया है ।

वीडियो को 60,000 से अधिक लाइक मिल चुके हैं
कुछ दिन पहले पोस्ट किए जाने के बाद से, वीडियो को 60,000 से अधिक लाइक और गिनती मिल चुकी है। शेयर ने लोगों को विभिन्न टिप्पणियों के साथ आने के लिए भी प्रेरित किया है।
इस लिंक पर देखें वो वायरल वीडियो

यूजर्स ने कहा- चील वहां एक फैंसी ब्रेस्टस्ट्रोक कर रही है
एक यूजर ने लिखा ये मेरे लिए तैरने का तरीका है। यूजर ने लिखा रात के खाने के लिए विजेता मछली पक्षी ने मेरी तुलना में एक बड़ी मछली पकड़ी। एक ने लिखा मुझे लगा कि चील वहां एक फैंसी ब्रेस्टस्ट्रोक कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications