Dulhan Spits Video: वरमाला के वक्त फजीहत! दुल्हन ने सबके सामने दूल्हे के हाथ में क्यों थूका? क्या-क्या हुआ?
Dulhan Spits Viral Video: शादियों में आपने जयमाला के दौरान खिलखिलाते चेहरे, रुठना-मनाना और मजेदार रस्में जरूर देखी होंगी, लेकिन इस बार एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया है, जिसमें दुल्हन ने जो किया वो कोई सोच भी नहीं सकता था। जयमाला के ऐन वक्त, जैसे ही दूल्हा हाथ आगे बढ़ाता है - दुल्हन ने उसके हाथ पर थूक दिया! जी हां, आपने सही पढ़ा - थूका।
वीडियो में दिखाया गया है कि जब दूल्हा खुशी-खुशी दुल्हन की ओर हाथ बढ़ाता है, तो दुल्हन उसका हाथ पकड़ने से मना कर देती है और उसके हाथ पर थूक देती है। यह देखकर दूल्हा हैरान रह जाता है और स्टेज पर ही खड़ा रह जाता है। बारातियों के चेहरों पर जैसे पॉज का बटन दब गया हो - कुछ पल के लिए सन्नाटा, फिर हंगामा!

सोशल मीडिया पर भड़की बहस: मजाक या विद्रोह?
वीडियो के वायरल होते ही गूगल ट्रेंड पर 'दुल्हन' ट्रेंड करने लगा। इस वीडियो को X (पहले ट्विटर) पर @ShivamYadavjii नामक यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'वरमाला के वक्त लड़के ने जैसे ही लड़की की तरफ हाथ बढ़ाया, लड़की ने उसके हाथ पर थूक दिया। अगर वह शादी नहीं चाहती थी तो साफ इनकार कर सकती थी, लेकिन इस तरह सार्वजनिक रूप से लड़के की बेइज्जती करने की क्या जरूरत थी? लोगों ने इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं।
एक यूजर ने लिखा कि दूल्हे राजा को सावधान रहना होगा नीला ड्रम भी हो सकता है। एक अन्य यूजर कहा कि यह बदतमीजी की हाइट है... मंच से चले जाना चाहिए था दूल्हे को। एक यूजर ने कहा कि शादी करनी तो नहीं चाहिए। अगर कर लिया तो जीवन भर पछताएगा। कुछ लोगों ने इसे 'बदले की कार्रवाई' बताया, तो कुछ ने कहा कि शायद दुल्हन शादी से खुश नहीं थी।
क्या हो सकता है थूकने के पीछे का कारण?
अभी तक वीडियो के स्रोत से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर दो प्रमुख थ्योरीज तैर रही हैं-
- जबरन शादी: शायद दुल्हन शादी से खुश नहीं थी।
- प्रैंक gone wrong: कुछ लोग इसे मजाक बताने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दूल्हे की झल्लाहट साफ दिखाती है कि यह बिलकुल मज़ाक नहीं था।
शादी के मंच से सबक: जब रिश्तों में थूक पड़ जाए!
- इस घटना ने दिखा दिया कि शादी जैसे पवित्र रिश्ते को जब सम्मान और सहमति से नहीं निभाया जाता, तो वो मजाक बन सकता है - और अब वायरल भी।
- यह वीडियो मनोरंजन जरूर दे रहा है, लेकिन कहीं न कहीं यह युवाओं में रिश्तों को लेकर बढ़ती असहजता और क्रोध की झलक भी देता है।
क्या हुआ शादी के बाद?
इस घटना के बाद क्या हुआ, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। कुछ यूजर्स ने अनुमान लगाया है कि शायद शादी नहीं हुई होगी, जबकि कुछ ने कहा कि हो सकता है शादी आगे बढ़ी हो। फिलहाल, इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications