अखाड़े में बदल गया मंडप, दुल्हन को घसीटने लगे रिश्तेदार, दूल्हे को देख लोग बोले- 'क्या पति बनेगा रे तू?'

People Dragging Bride: वायरल वीडियो में रस्म निभाने के चक्कर में लोगों ने दुल्हन का बुरा हाल कर दिया। रिश्तेदार उसे घसीटने लगे और वो जोर से चिल्लाए जा रही थी।

Marriage video,

Marriage Video: शादियों का सीजन शुरू होते ही सोशल मीडिया पर शादी ब्याह के वीडियो जमकर वायरल होने लगते हैं। कई वीडियोज अच्छे तो कई वीडियो अजीबोगरी होने की वजह से लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग भी इसे बकवास बता रहे हैं।

रिवाज तो रिवाज है!
शादी में अलग-अलग जगहों के लोग अपनी रस्में निभाते हैं। कई बार ये रस्में इतनी अजीब होती हैं कि कोई भी अनंकंफर्टेबल हो जाए। लेकिन क्या करें भई! रिवाज तो रिवाज है। ऐसा ही कुछ रिवाज वायरल वीडियो में भी नजर आ रहा है। (वीडियो-नीचे)

लोगों ने दुल्हन को घसीटा
वीडियो में देखा जा सकता है कि मंडप में दूल्हा-दुल्हन बैठे हुए होते हैं। तभी रिश्तेदार आकर दुल्हन की चुन्नी को खींचना शुरू कर देते हैं। लेकिन माहौल कुछ ऐसा बन गया कि ये शादी का मंडप कम और अखाड़ा ज्यादा लगने लगा।

दुल्हन का हाल हुआ बेहाल
ये सब कुछ एक रस्म निभाने के चक्कर में हुआ। लेकिन इस दौरान दुल्हन का हाल बेहाल हो गया। जयमाला के कार्यक्रम के दौरान चुन्नी खींचने की रस्म होने लगती है। दोनों पक्षों के लोग खेल शुरू करते हैं। लेकिन इस दौरान दूल्हा दुल्हन गिर जाते हैं। हैरानी की बात तो ये है कि लोग दुल्हन को घसीटने लगते हैं। दुल्हन चीखने भी लगती है।

यहां देखें वीडियो...

यूजर्स ने दिए हैरत भरे रिएक्शन
वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। कोमल प्रसाद नाम के यूजर ने फनी कमेंट करते हुए कहा कि क्या पति बनेगा रे तू। बीवी को प्रोटेक्ट करना था यार। दुल्हन को इतनी तकलीफ हो रही थी लेकिन मजाल कि किसी ने इस रस्म को रोकने की कोशिश भी की हो। एक यूजर बोला कि इस लड़की के साथ कितना बुरा हुआ। वहीं कई लोगों ने रस्म को बकवास बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+