Dulhan Ghodi Wali: दूल्हा नहीं, घोड़ी पर चढ़ी दुल्हन, मंडप में ग्रैंड एंट्री, घराती और बराती में फर्क नहीं
शादियां किसी ग्रैंड इवेंट से कम नहीं होती। खासकर आजकर हर दूल्हा और दुल्हन इसे यादगार बनाने के लिए खुद कुछ ना कुछ खास प्लान बनाते हैं। एक शादी का ऐसा ही अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Dulhan Ghodi Wali: पिछले कुछ दशकों के भीतर शादियों का ट्रेंड तेजी से बदला है। इससे पहले शादी के विषय में सबकुछ दुल्हा और दुल्हन के परिवार वाले ही तय करते थे। शादी के इवेंट को लेकर निर्णय लेने पर पूरी तरह से उन्हीं का कब्जा होता था। लेकिन अब पुराना ट्रेंड पूरी तरह से बदल चुका है। शादियों को एक ग्रैंड इवेंट की तरह प्लान किया जाता है। अब चीजें पूरी तरह बदल चुकी हैं। शादी के वेन्यू से लेकर शादी की थीम, एंट्री का स्टाइल, फोटोशूट और ड्रेस सब कुछ दुल्हा और दुल्हन अपनी पसंद के हिसाब से प्लान करते हैं। जिससे कि वो अपनी जीवन के इस खास लम्हों को यादगार बना सकें।
इंस्टाग्राम पर एक अनोखा वीडियो इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। जिसमें दुल्हन के मंडप में एंट्री का अनोखा अंदाज अब तक की शादियों से बिल्कुल अलग है। वीडियो में दुल्हन को गुलाबी रंग के लहंगे में सुनहरी डिटेलिंग के साथ देखा जा सकता है। उसने काला चश्मा लगाया है।
आमतौर पर शादियों में दूल्हा घोड़े पर चढ़कर दुल्हन के दरवाजे तक पहुंचता था, लेकिन इस शादी में दुल्हन ने मंडप तक जाने के लिए घोड़े की सवारी की। ये बिल्कुल अलग अंदाज था, जिसने शादी में मोजूद लोगों का ध्यान खींचा। यही नहीं दुल्हन के परिवार वाले और फ्रेंड्स भी घोड़े पीछे डांस करते हुए नजर आए। इसके साथ ही दुल्हन के भाई और उनके कुछ दोस्त इस एंट्री को खास बनाने के लिए दुपट्टा लिए दिखे।
शादी के ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट शुभविवाह पर शेयर किया गया था। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, "लड़कों को सारी मस्ती क्यों करनी चाहिए", कैप्शन पढ़ता है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर अब तक 132,000 से अधिक बार देखा जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications