नोटबंदी की वजह बिकने से बच गई लड़की, भाई ने किया था 2 लाख में सौदा

नोटबंदी ने कारण बिकने से बच गई थी लड़की, भाई ने की कर दिया था 20 लाख में सौदा।

जयपुर। नोटबंदी की वजह से सब नकदी की समस्या से परेशान है। लोग बैंकों और एटीएम के बाहर लंबी-लंबी लाइनों में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। नकदी की वजह से कई लोगों की मौत की खबरें भी आई, लेकिन आज जो खबर हम आप को बताने जा रहे हैं उसे जानकर आप कहने पर मजबूर हो जाएंगे कि नोटबंदी एक अच्छा कदम साबित हुआ है। राजस्थान की एक लड़की की जिंदगी नोटबंदी ने बचा ली।

save girl

राजस्थान के अलवर में सरकार के इस फैसले ने एक लड़की को बिकने से बचा लिया। 21 साल की लड़की को उसके भाई ने ही बेच दिया। एजेंट के साथ उसका सौदा 20 लाख रुपए में हुआ। सारी बातें तय हो गई। डील पूरी तरह से फाइनल हो गई थी। लेकिन दलाल पैसे लेकर आता इससे पहले ही सरकार ने नोटबंदी का ऐलान कर दिया।

भारत में नोटबंदी से अमेरिकी -चीन की चांदी, जानें कैसे?

नोटबंदी की वजह से दलाल पैसों का इंतजाम नहीं कर सका। उसने पैसे चेक से देने की बात कही, लेकिन लड़की का भाई नहीं माना। इस बात को लेकर दोनों की बहस होने लगी। इसी बीच मौका पाकर लड़की वहां से फरार हो गई और सीधे पुलिस थाने पहुंच गई। लड़की ने अलवर के एडिशनल एसपी पारस जैन को पूरी बात बताई।

अब ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर नहीं रेलवे नहीं लेगी सर्विस टैक्स

लड़की बात बातक सुनकर पुलिस ने फौरन उसे महिला पुलिस स्टेशन भेजा गया और बयान दर्ज कर लिया । वहीं पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए लड़की के भाई को गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि नोटबंदी के फैसले के बाद बैंक और एटीएम से कैश निकालने की सीमा काफी कम कर दी गई है। एटीएम से जहां एक दिन में 2500 रुपए निकाल सकते हैं, वहीं बैंक खाते से एक हफ्ते में 24 हजार रुपए निकाल सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+