Snake Video: बत्तख से पंगा लेना सांप को पड़ा भारी, एक ही सेकेंड में पलट गया सारा खेल

सोशल मीडिया में एक बत्तख का वीडियो वायरल हो गया, जो सांप को नूडल्स की तरह खा गई।

Duck

अगर दुनिया के सबसे खतरनाक जीवों की बात हो तो सांप का जिक्र जरूर होगा। ये बहुत ही आक्रामक होते हैं। अगर गलती से भी कोई जीव इनके पास चला जाए तो ये उसे मौत के घाट उतार देंगे। कई बार तो ये अपने से बड़े जानवरों पर भी हमला बोल देते हैं। अब इनसे जुड़ा एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा। (वीडियो-नीचे)

बत्तख का शिकार करने चला था सांप

बत्तख का शिकार करने चला था सांप

वायरल वीडियो कहां का है, ये नहीं पता, लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही। इसमें एक पानी वाला सांप बत्तख का शिकार करने चला था। बत्तख को बहुत ही शांत जीव माना जाता है, लेकिन सांप को पास आता देख उसने जो किया, उसे देख सब हैरान रह गए। किसी ने सोचा नहीं था कि सांप का दांव इस कदर उल्टा पड़ेगा कि उसकी जान ही चली जाएगी।

बत्तख ने मारा झपट्टा

बत्तख ने मारा झपट्टा

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पानी में एक बत्तख आराम से रहती है। तभी वहां पर एक सांप आता है। शुरू में तो बत्तख शांत रही, लेकिन सांप के आक्रामक होने से पहले उसने हमला कर दिया। उससे बचने के लिए सांप भागा, लेकिन उसकी पूंछ बत्तख की पकड़ में आ गई थी। इसके बाद बत्तख ने उसको खाना शुरू कर दिया। वहां मौजूद कुछ लोग इस वीडियो को फिल्माते रहे।

नूडल्स की तरह खाया

नूडल्स की तरह खाया

बत्तख सांप को ऐसे खा रही थी, जैसे इंसान नूडल्स खाते हैं। सांप ने भी बचने के लिए काफी जोर लगाया, लेकिन बत्तख की पकड़ मजबूत थी। वो सांप को लगातार खाती रही और एक शिकारी अपनी गलती की वजह से शिकार बन गया। आमतौर पर लोगों ने अजगर, एनाकोंडा जैसे सांपों को बत्तख का शिकार करते देखा है, लेकिन इस बार सारा खेल पलट गया था।

बत्तख होती है सर्वभक्षी

बत्तख होती है सर्वभक्षी

आपको बता दें कि बत्तख सर्वभक्षी होती है। ये छोटी मछलियों, छोटे जीवों आदि को भी खाते हैं। इसके अलावा ये पानी में उगने वाली छोटी घासों को भी आराम से खा लेते हैं। वैसे तो सांप का जहर सभी जीवों के लिए खतरनाक होता है, लेकिन पानी में रहने वाले ज्यादातर सांप जहरीले नहीं होते। ऐसे में बत्तख उनको भी आसानी से अपना शिकार बना लेती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+