लंबे समय से ड्रग डीलर को ढूंढ रही थी पुलिस, अश्लील तस्वीरें पोस्ट करने पर ऐसे चढ़ा हत्थे
हाल ही में एक ड्रग डीलर को लॉ एन्फोर्समेंट के अधिकारियों ने उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब उसने अपनी टॉपलेट सेल्फी पोस्ट की। अपराधी ने बेशर्मी भरी तस्वीरें एनक्रोचेट पर शेयर की थीं, जो कि एक एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है और जिसपर लोग अकसर अवैध लेनदेन में शामिल होते हैं।
यूनाइटेड किंगडम निवासी डेरेन स्टर्लिंग एक 58 वर्षीय ड्रग डीलर बेसिलडन एसेक्स में काम करता है। ये डीलर कोकीन, एमडीएमए, कैनबिस और केटामाइन जैसी कई अवैध दवाओं की आपूर्ति करता है।

पुलिस एन्क्रिप्टेड नेटवर्क की बारीकी से निगरानी कर रही थी, जिसके कारण अंततः डेरेन की पहचान उसके द्वारा पोस्ट की गई खुलासा तस्वीर के आधार पर हुई। स्टर्लिन ने अपनी बेवकूफी के चलते पोस्ट में अपना पता भी डाल दिया। इसके बाद इस जानकारी के जरिये पेंटन हुक मरीना, चेरत्सी में उसकी जगह का पता लगाकर साल 2020 में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
सोमवार को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश होने के बाद दो अलग-अलग नशीली दवाओं के अपराधों से संबंधित आरोपों का सामना करने के बाद स्टर्लिंग को 18 साल जेल की सजा सुनाई गई।
एसेक्स पुलिस के अनुसार, स्टर्लिंग जहाज पर पाया गया था और अधिकारियों ने उसे तुरंत पहचान लिया। नाव से एक संदिग्ध एन्क्रिप्टेड मोबाइल डिवाइस, गांजा, सैकड़ों गोलियां और एक सिग्नल जैमर डिवाइस भी जब्त किया गया।
एक इकाई के अंदर, अधिकारियों को दस मिलियन से भी ज्यादा गोलियाँ मिलीं, जिनमें लिपटे होने के कारण डायजेपाम होने का संदेह था, लेकिन बाद में जांच के बाद उन्हें एंटीहिस्टामाइन पाया गया।
बताते चलें कि साल 2016 से, अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने एनक्रोचैट को लक्षित करने के लिए एक साथ काम किया है, और 2020 में, फ्रांस और नीदरलैंड की एजेंसियों ने साथ में घुसपैठ की।












Click it and Unblock the Notifications