भीषण बारिश में भी डिलीवरी ब्वॉय ने ग्राहक तक पहुंचाया ऑर्डर, फिर भी पिज्जा कंपनी की हो रही आलोचना, जानिए क्यों
कोलकाता, मई 14: कोलकाता में खराब मौसम के बीच एक डिलीवरी बॉय द्वारा ऑर्डर को पहुंचाने के बाद मल्टीनेशनल पिज्जा रेस्तरां सिरीज डोमिनोज की कई सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा आलोचना की गई है। अब डोमिनोज ने खराब मौसम के बीच काम करने के लिए डिलीवरी बॉय की प्रशंसा करते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है। डोमिनोज की इस पोस्ट पर यूजर्स भड़क गए हैं।

भीषण बारिश में पिज्जा देने पहुंचा डिलीवरी बॉय
डोमिनोज इंडिया ने डिलीवरी बॉय शोवन घोष की फोटो ट्विटर पर एक पोस्ट की है। फोटो 12 मई की है। जिसमें डिलीवरी बॉय शोवन घोष भारी बारिश चलते जलमग्न हुई सड़क पर पार्सल के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है। वह ऑर्डर देने वाले शख्स का का इंतजार कर रहा है। बता दें कि बंगाल में पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश हुई। जिसके चलते कोलकाता की गलियां जलमग्न हैं।

डोमिनोज ने की तारीफ
डोमिनोज इंडिया ने शोवन घोष की तारीफ करते हुए ट्वीट किया कि, एक सैनिक कभी भी कर्तव्य से दूर नहीं होता है! हमारे यहाँ नीले रंग में आते हैं और कोलकाता की बारिश में गर्म, ताजा और सुरक्षित भोजन प्रदान करते हैं! हम अपने #DominosFoodSoldier मिस्टर शोवन घोष की सेवा को सलाम करते हैं जिन्होंने सुनिश्चित किया कि हमारे फंसे हुए ग्राहक को ऐसी प्रतिकूल परिस्थितियों में भी उनका भोजन मिले।

सोशल मीडिया पर आपस में बंटे लोग
सोशल मीडिया पर पोस्ट कई रीट्वीट के साथ वायरल हो गई है। कमेंट सेक्शन में कुछ यूजर्स ने काम के प्रति समर्पण के लिए डिलीवरी बॉय की सराहना की, जबकि कई अन्य लोगों ने इस तरह के मौसम की स्थिति के बीच आदमी को काम करने के लिए कंपनी की आलोचना की है। एक यूजर ने कहा, "यह अमानवीय व्यवहार है। गर्व करने की कोई बात नहीं है। एक अन्य शख्स ने लिखा है, "आप लोग बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications