कुत्ते ने की डॉनल्ड ट्रंप की कॉपी, जीता बेस्ट ड्रेस्ड डॉग का कॉन्टेस्ट
नई दिल्ली। सुनने में भले आपको अजीब लगे, लेकिन यूके के एक कुत्ते ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप की स्टाइल को कॉपी कर बेस्ट ड्रेस कॉम्पिटिशन का खिताब जीत लिया है। इस कुत्ते का ड्रेस और हेयर स्टाइल डॉनल्ड ट्रंप से काफी हद तक मैच कर रहा था।

बॉक्सर प्रजाति के इस कुत्ते का नाम स्पड है। तीन साल के स्पड ने इस प्रतियोगिता में पहला ईनाम जीता। प्रतियोगिकता के दौरन उसने पतली धारियों वाला सूट और नीले रंग की सिल्क टाई पहना था। उसके लंबे बाल बिखरे हुए थे। उसे देखकर जजों को भी ट्रंप की झलक दिखने लगी।
गर्लफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप तो फेसबुक पर LIVE आकर मार ली खुद को गोली, देखें वीडियो
डेली मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक यूके के बेस्ट ड्रेसड डॉग प्रतियोगिकता में 82 कुत्तों ने हिस्सा लिया था। सभी ने अपने कुत्तों को अलग-अलग तरीके से सजाा था, लेकिन स्पड का लुक डॉनल्ड ट्रंप की स्टाइल से काफी हद तक मिल रहा था, इसलिए उसे बेस्ट ड्रेसड डॉग के खिलाब से नवाजा गया।
डोनाल्ड ट्रंप ने बेटी को बताया था कामुक, पढ़िए उनकी कही 10 गंदी बातें
कुत्ते के मालिक के मुताबिक स्पड किसी काम को ध्यान से नहीं करता, इसलिए उसे इससे पहले कभी फर्स्ट प्राइज नहीं मिला। लेकिन उसे तारीफें खूब मिली। इस प्रतियोगिकता में कुत्तों को उनकी पोशाक और उनके हेयर स्टाइल को देखते हुए चुना गया। ऑनलाइन रिटेल फर्म बनाना मून ने इस प्रतियोगिता का आयोजन किया था। 82 कुत्तों में े स्पड को पहला इनाम मिला।


Click it and Unblock the Notifications
