मछली को कटने से बचाने के लिए कुत्ते ने मालिक के हाथ से छीना चाकू, भावुक हुए लोग

सोशल मीडिया पर कुत्ते का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने मालिक को मछली काटने से रोक रहा है।

अकसर इंसानों को लगता है कि जानवरों के अंदर दया-भाव नहीं होता। जानवर कभी भी कुछ भी कर डालते हैं। वे किसी पर भी हमला कर देते हैं। ये बात सच है कि अपने बचाव के लिए हर जानवर अलर्ट रहता है और मुसीबत का आभास होने पर वो हमला भी करता है। लेकिन ये भी सच है कि जानवरों के अंदर भी इंसानों से कम दया भाव नहीं होता। भले ही वो इंसानों के जैसे बात ना कर सकते हों, लेकिन भावनाएं उनके अंदर भी होती हैं। कुत्ते का वायरल वीडियो इस बात की गवाही देता है, जिसमें वो एक शख्स को मछली काटने से रोक रहा है। ये डॉगी नहीं चाहता कि वो शख्स मछली को काटकर मार दे।

समझदार होते हैं जानवर

समझदार होते हैं जानवर

सोशल मीडिया पर आए दिन तमाम वीडियोज वायरल होते हैं। कई वीडियोज जानवरों से जुड़े होते हैं। जानवर बेहद मासूम होते हैं। उनके हमलावर होने का ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि उनके अंदर दया नहीं होती। जानवरों भी समझदार होते हैं। इस बात का सबूत वायरल हो रहा एक वीडियो है।

वायरल हुआ ये वीडियो

आमतौर पर डॉग्स को मछलियां काफी पसंद होती हैं। लेकिन वीडियो में कुछ और ही नजारा देखने को मिल रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि शख्स जैसे ही पानी में से मछली को निकालता है और उसे काटने लगता है, तो कुत्ता तुरंत उसे रोक लेता है।

चाकू उठाकर ले गया डॉगी

चाकू उठाकर ले गया डॉगी

इतना ही नहीं, शख्स फिर से ऐसा ना करे, इसके लिए वो डॉगी शख्स का चाकू मुंह से उठाकर ले जाने लगता है। डॉगी की इस दरियादिली से लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कुत्ते ने जीता लोगों का दिल

कुत्ते ने जीता लोगों का दिल

वीडियो भले ही देखने में स्क्रिप्टेड लग रहा हो, और शायद हो भी.. लेकिन लोगों का दिल बखूबी जीत रहा है। डॉगी का इस तरह समझदारी से पेश आना लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

लोगों को खूब भाया वीडियो

लोगों को खूब भाया वीडियो

लोगों का कहना है कि डॉगी को इसके लिए सिखाया गया होगा। फिर भी इसे क्यूट और शानदार बता रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि आजकल इंसानों से ज्यादा दया जानवरों के अंदर है। वहीं एक ने इसे बेहतरीन बताया है।

लोगों ने दी प्रतिक्रिया

लोगों ने दी प्रतिक्रिया

एक यूजर ने कहा कि वो अगर इस डॉगी का मालिक होता, तो कुत्ते का लुक देखने के बाद कभी भी चाकू हाथ में नहीं पकड़ता। वहीं एक शख्स ने कुत्ते को वेजिटेरियन बताया है। एक ने कहा कि क्या कुत्ते घास खाते हैं? एक ने कुत्तों को इंसानों से ज्यादा हंबल बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+