27 दिनों में 64 KM पैदल चलकर पुराने मालिक के पास पहुंच गया कुत्ता, सबका दिल जीत रहा यह प्यार
अपने पुराने मालिक से मिलने के लिए एक कुत्ता ने 64 किलोमीटर पैदल चल दिया। उसे यहां तक पहुंचने के लिए 27 दिनों तक चलना पड़ा।

कहते हैं वफादारी सीखनी हो तो कुत्तों से सीखो...ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसे जानकर हर कोई दंग है। कुत्तों ने अपने प्यार से सबको चौंका दिया है। गोल्डन कलर के एक कुत्ते को उसके मालिक ने बेच दिया था, तो वह 64 किलोमीटर पैदल चलकर फिर उसी मालिक के पास पहुंच गया।
कुत्ते के इस प्यार ने सबका दिल जीत लिया है। कुत्ते को यहां तक पहुंचने के लिए 27 दिन लगे। मालिक ने इस कुत्ते को हाल ही में अडॉप्ट किया था। लेकिन वह अपने पुराने मालिक के घर 64 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच गया। इस कुत्ते का नाम कूपर है।
मिसिंग पेट्स चैरिटी लॉस्ट पॉज एनआई ने अपने बयान में कहा कि उन्हें 22 अप्रैल को एक सूचना मिली थी कि कुत्ते को कई खेतों में देखा गया था। कुछ दिनों बाद कुछ लोगों ने बताया कि उसे अपने पुराने घर की ओर भागते हुए देखा गया था। कुत्ता पीछे के जंगलों और मुख्य सड़कों के साथ अकेले अपने पुराने मालिक के पास चला गया।
अधिकारियों ने बताया कि हमने दिन और रात में कई जगहों पर कूपर को खोजा। लेकिन कूपर कहीं नहीं मिला। वह मेन रोड, जंगलों, खेतों से होते हुए 27 दिनों में अपने पुराने घर पहुंच गया। नए मालिक निगेल फ्लेमिंग ने कहा कि कूपर अब सेफ और सही है। अब थोड़ा-थोड़ा खाना खा रहा है। इससे उसकी ताकत फिर से बन रही है।
यह भी पढ़ें- Pitbull Dog Attack: खुले में घूम रहे पिटबुल का युवक पर हमला, प्राइवेट पार्ट काटा, कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला












Click it and Unblock the Notifications