Pitbull Dog Attack: खुले में घूम रहे पिटबुल का युवक पर हमला, प्राइवेट पार्ट काटा, कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला
Pitbull Dog Attack: हरियाणा के करनाल में एक युवक पर पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने युवक का प्राइवेट पार्ट काट डाला।

बहुत से लोगों को घर में कुत्ते पालने का शौक होता है। कुछ पेट लवर तो कुछ सेफ्टी को लेकर देसी और विदेशी अलग-अलग नस्ल के कुत्ते पालते हैं। विदेशी कुत्तों में सबसे खतरनाक पिटबुल होता है। जिसके हमले की कई खबरें सामने आ चुकी है। अब इसी नस्ल के एक कुत्ते ने हरियाणा के करनाल में एक शख्स पर घातक हमला कर दिया।
पिटबुल ने काटा युवक का प्राइवेट पार्ट
हरियाणा के करनाल जिले से पिटबुल कुत्ते के हमले की चौंकाने वाली खबर सामने आई है। घटना जिले के गरौठा थाना इलाके की है, जहां गांव में खुले में घूम रहे कुत्ते ने एक 30 साल के व्यक्ति पर अटैक कर दिया। खूंखार कुत्ते ने युवक का प्राइवेट पार्ट चबा दिया, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला।
खेत में खुला घूम रहा था कुत्ता
Recommended Video
जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह युवक अपने खेत में था, तभी अचानक आए कुत्ते ने शख्स पर हमला बोल दिया और उसका प्राइवेट पार्ट को काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जख्मी युवक को गांव के लोगों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है।
अचानक से किया हमला
बताया जा रहा है कि पीड़ित अपने खेत पर था, जबकि पिटबुल खेत में एक मशीन के नीचे बैठा था। जिस वक्त जैसे ही युवक करण मशीन का इस्तेमाल करने के लिए उसके पास पहुंचा, कुत्ते ने उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया।
मच गई चीख पुकार
युवक ने किसी तरह जमीन पर पड़े कपड़े के टुकड़े से पिटबुल के मुंह को बंद कर दिया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। इधर, युवक की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो देखा कि वो खून से लथपथ था, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला
इधर, कुत्ते के हमले के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने भविष्य में ऐसी घटना दोबारा ना हो इसके बचाव में पिटबुल को लाठियों से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घायल युवक और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications