समुद्र किनारे बैठे 'दैत्याकार' जीव को देखकर भागे लोग, सच्चाई पता चलते ही निकली हंसी
दुनिया रहस्यमयी जीवों से भरी पड़ी है। हाल ही में पनामा के समुद्र तट के किनारे एक अजीब सा जानवर मिला, जिसको देखकर सबके होश उड़ गए। कोई उसके पास जाने की हिम्मत नहीं कर रहा था। बाद में उसकी सच्चाई पता चली, तो सबकी हंसी छूट गई।
दरअसल 32 साल की ब्रेंडा गोंजालेज ने समुद्र तट के किनारे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला। जिसमें काले रंग का एक जानवर दिख रहा, जिसके पूरे शरीर पर बाल ही बाल थे। ऐसे में लोग उसको लेकर अलग-अलग तरह के अनुमान लगाने लगे।

एक यूजर ने लिखा कि ये जीव किसी राक्षस जैसा लग रहा है। एक अन्य ने इसे फोटोशॉप बताया। कुछ यूजर्स इसे एलियंस बता रहे थे। हालांकि कुछ देर बाद महिला ने खुद ही इसकी सच्चाई लोगों को बता दी।
असल में ये उसकी चार साल का डॉग लोलिता थी, जिसके शरीर पर काफी लंबे बाल हैं। महिला ने उस कुत्ते का ऐसा वीडियो बनाया, जिसमें वो काफी डरावनी नजर आ रही थी।
महिला के मुताबिक लोलिता बहुत बुद्धिमान डॉग है। वो कई तरकीबें जानती है और बहुत अच्छा व्यवहार करती है। उस दिन वो समुद्र किनारे बैठी थी, तभी उनके दिमाग में ये आइडिया आया कि उसका एक वीडियो बनाया जाए और उसे सोशल मीडिया पर डाला जाए।
उस वक्त वो डॉग गिली थी, इस वजह से काफी खौफनाक लग रही थी।। देखते ही देखते वो वीडियो वायरल हो गया और उनको सफाई देनी पड़ी।

कुछ दिनों पहले भी ऐसी घटना
हाल ही में अमेरिका के न्यूयॉर्क के हडसन घाटी में एक अजीब सा जानवर मिला था। उसका चेहरा खासकर दांत काफी ज्यादा डरवाने थे। उसको देखकर ही लोगों की हालत खराब हो गई। बाद में पता चला कि वो सी लैम्प्रे हैं, जो खारे और फ्रेश वॉटर दोनों जगह पर जिंदा रह लेते हैं। इसे 'वैम्पायर फिश' भी कहा जाता है, क्योंकि इनके मुंह वाला हिस्सा बहुत अजीब होता है। जब भी इनको अंडे देना होता है , तो ये समुद्र या झील से नदियों की ओर चले जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications