फ्लाइट की बिजनेस क्लास में आराम फरमाता दिखा 'Fifi', पास बैठे शख्स ने बनाया अमीर डॉग का वीडियो
फ्लाइट की बिजनेस क्लास में बैठे 4 साल के कुत्ते फिफी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में फिफी बिजनेस क्लास में आराम फरमाता नजर आ रहा है।

इंसान और कुत्तों की दोस्ती कोई नई नहीं है। समय-समय पर कई दफा दोनों एक दूसरे के लिए मिसाल बनते आए हैं। कुत्तों जितना समझदार शायद ही कोई जानवर होता होगा। ऐसे में अकसर लोग कुत्तों को परिवार का एक हिस्सा बना देते हैं और उन्हें परिवार के सदस्य की तरह की ट्रीट करते हैं। डॉग्स के साथ लोगों को काफी अटेजमेंट हो जाती है। ऐसा ही कुछ एक वीडियो में देखने को मिल रहा है, जिसमें एक कुत्ता बिजनेस क्लास फ्लाइट में सफर कर रहा है।

ठाठ से फ्लाइट में बैठा था कुत्ता
चार साल के इस प्यारे से डॉग का नाम फिफी है, जो फ्लाइट में बिजनेस क्लास सीट पर सफर करता नजर आया। चीन से टर्की जा रही 11 घंटे की फ्लाइट में फिफी बड़े मजे से आराम करता नजर आया। किसी शख्स ने इस डॉग का वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड किया। वीडियो में नजर आ रहा है कि कुत्ता बड़े मजे से नैप ले रहा है।
वायरल हो रहा है वीडियो
देखते ही देखते डॉग का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो में कुत्ता बिजनेस क्लास के बेड पर आराम फरमाता नजर आ रहा है। उसने यहां तकिया भी लिया हुआ है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि जिस फ्लाइट के बिजनेस क्लास में मैं सफर कर रहा था, वहां एक कुत्ता था।

क्या बोली डॉग की मालकिन?
फेफे नाम के डॉग की मालकिन हेलेन ने न्यूजवीक को बताया कि जब वो एक साल की थी, तो मैंने फिफी को गोद लिया था। हमारा मानना है कि ये उसकी पहली उड़ान है और हमने कारोबार शुरू करने का फैसला लिया है। मैं उसके साथ किसी भी तरीके से डील नहीं कर सकती थी। वो मेरी साथी है और मुझे उससे दूर रहने बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

क्लिप ने लोगों को हैरत में डाला
देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। क्लिप ने कई लोगों को हैरत में डाल दिया है। एक यूजर ने कहा कि वो बहुत आराम से लेटा हुआ नजर आ रहा है। मुझे किसी शख्स की बजाय कुत्ते के साथ उड़ान ज्यादा पसंद आएगी। एक ने कहा कि मैं कुत्ते के मालिक और उनके साथ कुत्तों से भरी उड़ान में यात्रा करने का इंतजार नहीं कर सकता।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications