क्या आपने देखा नौकरीपेशा कुत्ता? हर महीने मिलती है 35000 सैलरी, लेकिन बड़ा अनोखा है काम
Dog taking salary: सोशल मीडिया पर बीते दिनों एक कुत्ते की सैलरी स्लिप खूब वायरल हुई थी। जानकारी के मुताबिक महीने में 35000 तनख्वाह पाने वाला ये कुत्ता एक कंपनी में काम करता है।

Company hiring dogs: अपनी जरूरतों को पूरी करने के लिए इंसान नौकरी करता है। आपने भी हमेशा इंसान को ही नौकरी करते देखा होगा। वैसे साइंस इतनी तरक्की कर चुका है कि अब इंसानों का काम रोबोट्स भी करने लगे हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी कुत्ते को नौकरी करते देखा?
कंपनी ने दी कुत्ते को नौकरी
जी हां! एक कंपनी ऐसी है, जिसने किसी इंसान या फिर रोबोट को नहीं, बल्कि एक कुत्ते को नौकरी पर रखा है। कुत्ते को इस काम के लिए बाकायदा सैलरी भी मिलती है।
हर महीने मिलती है सैलरी
ये पूरा मामला चीन का है, जहां एक पेट सप्लाईज फर्म ने एक कुत्ते को नौकरी पर रखा है। कुत्ता यहां एक इंसान की तरह ही नौकरी करता है। और इस काम के बदले उसे हर महीने किसी अन्य कर्मचारी की तरह सैलरी भी दी जाती है। ये पूरा मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर कुत्ते की सैलरी स्लिप की तस्वीर वायरल होने लगी।
आखिर क्या काम करता है कुत्ता?
लोग कुत्ते की सैलरी स्लिप देखकर हैरत में पड़ गए कि आखिर कुत्ता कैसे इंसानों की तरह नौकरी कर रहा है। बता दें कि कुत्ता कंपनी में सिक्योरिटी कैप्टन के पद पर तैनात है और इस काम के बदले उसे हर महीने 3000 युआन यानी 35000 रुपये सैलरी मिलती है।
एक बार इस वजह से काटे थे पैसे
एक बार पहले भी ये कुत्ता काफी चर्चा में रहा था। तब ये सैलरी काटे जाने को लेकर सुर्खियों में था। कुत्ते की सैलरी काटी गई थी क्योंकि इसने कंपनी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। कंपनी से किसी इंसान की तरह नौकरीपेशा होने और सैलरी पाने वाले इस कुत्ते का नाम है बिग ब्यूटी। कुत्ते को सिर्फ पैसा ही नहीं बल्कि अच्छा खाना भी दिया जाता है।
बिग ब्यूटी के ऊपर है जिम्मेदारी
वैसे तो कंपनी ने अन्य जानवरों को भी रखा है लेकिन सिर्फ इस कुत्ते को ही मासिक वेतन दिया जाता है। जानकारी के मुताबिक कुत्ता सात सालों से इस कंपनी के साथ काम कर रहा है। कुत्ता सिक्योरिटी के लिए काम करता है और उत्पाद के ट्रायल और चूहे भी पकड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications