नर्स के लिए 'मसीहा' बन कर आया 'बाहुबली', ब्रेन सर्जरी में यूं की मदद

100 करोड़ कमाने के बाद बाहुबली के नाम कई खिताब जुड़े लेकिन जो खिताब हाल ही में जुड़ा है, वो सबसे अलग है। बाहुबली फिल्म अब किसी की जान बचाने के लिए भी जानी जाएगी।

गुंटूर। 'बाहुबली' भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। वैसे तो इसके दोनों ही पार्ट्स बड़े पर्दे पर हिट रहे थे लेकिन दूसरे ने तो जैसे बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड्स ही धाराशाही कर दिए। 100 करोड़ कमाने के बाद 'बाहुबली' के नाम कई खिताब जुड़े लेकिन जो खिताब हाल ही में जुड़ा है, वो सबसे अलग है। 'बाहुबली' फिल्म अब किसी की जान बचाने के लिए भी जानी जाएगी। क्या है पूरा मामला, पढ़िए...

Baahubali

नर्स की होनी थी ब्रेन सर्जरी

नर्स की होनी थी ब्रेन सर्जरी

आंध्र प्रदेश के गुंटूर शहर में एक नर्स को ब्रेन ट्यूमर हो गया था। सर्जरी के लिए उसे वहीं एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सर्जरी के दौरान डॉक्टर्स के सामने सबसे बड़ी मुश्किल नर्स को जगाए रखने की थी।

डॉक्टरों ने खोजा नायाब तरीका

डॉक्टरों ने खोजा नायाब तरीका

तभी अस्पताल के डॉक्टरों ने एक तरकीब खोज निकाली। जब सर्जरी के लिए नर्स को ऑपरेशन थियेटर में लाया गया, तब एक लैपटॉप में 'बाहुबली' फिल्म चला दी गई। नर्स को जगाए रखने का यही नायाब तरीका खोजा गया था। नर्स की पूरी सर्जरी के दौरान फिल्म चली।

नाम दिया - 'बाहुबली ब्रेन सर्जरी'

नाम दिया - 'बाहुबली ब्रेन सर्जरी'

पूरे ऑपरेशन के दौरान नर्स ने 'बाहुबली' फिल्म देखी। इतना ही नहीं, उसने ऑपरेशन के दौरान फिल्म का गाना भी गुनगुनाया। अगर थोड़ी देर के लिए भी उसकी झपकी लग जाती तो उसकी मौत हो सकती थी। फिल्म दिखाकर ऑपरेशन करने का ये अपनेआप में पहला मामला है। डॉक्टरों ने इस ऑपरेशन को 'बाहुबली ब्रेन सर्जरी' का नाम दे दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+